छत्तीसगढ़ के लघु-सीमांत किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही उथले नलकूप (सेलो टयूबवेल) निर्माण योजना के तहत बीस हजार रूपए तक की आर्थिक सहायता अनुदान के रूप में दी जा रही है।
रायपुर,18 फरवरी(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के लघु-सीमांत किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही उथले नलकूप (सेलो टयूबवेल) निर्माण योजना के तहत बीस हजार रूपए तक की आर्थिक सहायता अनुदान के रूप में दी जा रही है।
योजना के तहत ऊंचे भू-जल स्तर वाली भूमि और नदी कछार क्षेत्रों में 20-25 मीटर की गहराई के उथले नलकूप बनाने और उन पर सैंट्रीफ्यूगल पम्प स्थापीत करने के लिए किसानों को अनुदान दिया जा रहा है।
राज्य सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से विगत दो वर्षों में अब तक 727 किसानों को सेलो टयूबवेल निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी गई है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि नदी कछार क्षेत्रों और ऊंचे जल स्तर वाली भूमि में नलकूप निर्माण की लागत कम करने के उद्देश्य से उथले नलकूप खोदने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
भूजल के संरक्षण और किसानों के पैसे का सहीं उपयोग सुनिश्चित करते हुए खेती-किसानी के लिए उन्हें सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना प्रदेश के सभी जिलों में संचालित की जा रही है।
योजना के तहत एक हेक्टेयर जोत आकार वाले छोटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर आर्थिक सहायता दी जाती है। किसान अपने नदी कछार क्षेत्रों के खेतों में उथले नलकूप बनाने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।
36गढ़ डाट इन