संगीता ने आश्रम शाला के कैशबुक व पासबुक की भी जांच की। उन्होने कहा कि आदिवासी बच्चों की आवासीय शिक्षा के लिये शासन द्वारा दी जा रही धनराशि का पूरा हिसाब कैशबुक मे दर्ज होना चाहिये व पासबुक भी अपडेट होना चाहिये।
कवर्धा 18 फरवरी (36गढ़ डाट इन) - कलेक्टर आर. संगीता ने गुरूवार को पंडरिया क्षेत्र के कुंई, कूकदूर, पोलमी व कामठी मे आदिवासी बालक-बालिकाओं के लिये संचालित आश्रमशाला-छात्रावास का सघन निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने कुंई के बालक आश्रम-छात्रावास मे शिक्षण, साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाये जाने पर अधीक्षक रात्रे को कड़ी चेतावनी दी है।
संगीता ने आश्रम शाला के कैशबुक व पासबुक की भी जांच की। उन्होने कहा कि आदिवासी बच्चों की आवासीय शिक्षा के लिये शासन द्वारा दी जा रही धनराशि का पूरा हिसाब कैशबुक मे दर्ज होना चाहिये व पासबुक भी अपडेट होना चाहिये।
आश्रम शाला से एक शिक्षक के गैर हाजिर होने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
कलेक्टर ने कुंई बालक आश्रम शाला व पोलमी के मीडिल स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षा निधि के तहत पांच सौ रूपये मे खरीदे गये शिक्षण सामग्री की जांच पड़ताड़ की।
व नक्शा, चार्ट, वर्णमाला को दीवारों पर सुव्यवस्थित रूप से न टांगकर आलमारी मे बंदकर रखे जाने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। उन्होने कहा कि चार्ट, नक्शे कक्षाओं की दीवारों में टंगी रहे व उसके बारे मे बच्चों को जानकारी प्रदान की जायें।
कलेक्टर ने टीएलई के तहत प्रदान किये गये पांच- पांच सौ रूपये की राशि का समुचित इस्तेमान नहीं करने पर कामठी कन्या आश्रम शाला के तीन शिक्षाकर्मियों से राशि वसूलने भी कहा है।
इस दौरान कलेक्टर ने कुंई, पोलमी व कामठी आश्रमशाला के अधीक्षकों को हफते भर के भीतर आश्रम शाला की आवासीय व शिक्षण व्यवस्था को दुरूस्त करने की सख्त हिदायत दी। कलेक्टर ने आश्रम शाला के बच्चों से बातचीत कर पलंग, बिस्तर, गद्दे व भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कुंई ग्राम पंचायत के सचिव को बालक आश्रम शाला, कन्या आश्रम शाला व छात्रावास का प्रतिसप्ताह भ्रमण कर वहां शिक्षकों की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था के बारे मे सतत् सूचना देने के निर्देश दिये।
उन्होने अधीक्षक से कहा कि बच्चों को मिलने वाले शिष्यवृत्ति की राशि से साबुन, तेल का इंतजाम सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने कुंई के कन्या आश्रमशाला मे बाथरूम के मरम्मत के लिये एसडीएम को निर्देशित किया। उन्होने अधीक्षक सुनीता गेड़ाम के अनुपस्थित पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की।
इस दौरान उन्होंने कुई में बच्चों से बात कर प्रयोगशाला व शिक्षण सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नरेन्द्र दुग्गे, एसडीएम हिमशिखर गुप्ता भी थे।
ग्राम पंचायत के रिकार्ड अपडेट रहे
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कुंई के निरीक्षण के दौरान गांव मे हुए निर्माण कार्यों को परिसंपत्ति रजिस्टर मे दर्ज नहीं करने पर असंतोष व्यक्त किया।
व तत्काल परिसंपत्ति रजिस्टर को अद्यतन करने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होने कैश बुक व अन्य पंजियों की जांच की।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान पंजी पंचायत कार्यालय मे उपलब्ध नहीं होने पर पंचायत सचिव लखन धुर्वे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
बीईओ-बीआरसी स्कूलों का दौरा करें
कलेक्टर ने पोलमी के मीडिल स्कूल के निरीक्षण के दौरान बच्चों की दर्ज संख्या के अनुपात मे भोजन पकाने के कड़े निर्देश दिये। कलेक्टर ने प्रधानपाठक आर.सी.खुंटे की अनुपस्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होने स्कूलों की व्यवस्था मे सुधार के लिय बीईओ व बीआरसी को लगातार दौरा कर स्कूलों का निरीक्षण करने कहा।
आश्रमशाला मे महिलाआ की सेवाएं लें
कलेक्टर ने कामठी के आदिवासी कन्या आश्रम शाला मे महिलाओं को मजदूरी के लिये कार्य पर रखने कहा। महिलाएं बच्चों की साफ-सफाई, बाल संवारने व स्वच्छता का कार्य बेहतर तरीके से कर सकती हैं।
व इससे आश्रम शाला के बच्चों व परिसर मे स्वच्छता लाने मे मदद मिलेगी। अधीक्षक को बच्चों की स्वच्छता व भोजन व्यवस्था पर ध्यान देने कड़े निर्देश दिये।
36गढ़ डाट इन