इस कार्य में ग्राम सोमनापुर के समस्त पशुपालक एवं कृषकों द्वारा विशेष रूचि ली जा रही है। ग्राम के सरपंच कमल पटेल और अन्य ग्रामवासियों द्वारा चारागाह विकास हेतु श्रमदान किया गया है। ग्राम के कृषकों द्वारा चारागाह के सुचारू संचालन हेतु समिति का गठन किया गया है।
कवर्धा 19 फरवरी (36गढ़ डाट इन)-राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा मिशन के तहत पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम सोमनापुर में दलहन योजनांतर्गत नई पहल के रूप में चारागाह विकास किया जा रहा है।
इस कार्य में ग्राम सोमनापुर के समस्त पशुपालक एवं कृषकों द्वारा विशेष रूचि ली जा रही है। ग्राम के सरपंच कमल पटेल और अन्य ग्रामवासियों द्वारा चारागाह विकास हेतु श्रमदान किया गया है। ग्राम के कृषकों द्वारा चारागाह के सुचारू संचालन हेतु समिति का गठन किया गया है।
उपसंचालक कृषि आर.के.राठौर ने बताया कि चारागाह विकास के अंतर्गत चारागाह क्षेत्र की घेराबंदी, नलकूप खनन का कार्य जिससे पशुओं हेतु पेय जल की आपूर्ति, बायो गैस, वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप इकाई, पशुओं के चारा हेतु उपयुक्त वृक्ष एवं फसलों का रोपण एवं खेती, चरवाहा हेतु हट का निर्माण किया जायेगा।
इस कार्य हेतु अधिकारी एवं ग्रामवासियों ने श्रमदान किया। श्रमदान हेतु उपसंचालक राठौर, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी आर.एस.गुप्ता, सरपंच कमल पटेल, रंजनलाल, गौतम पटेल, शिवकुमार पटेल, रामदास पटेल व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
36गढ़ डाट इन