कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों मे शासकीय धनराशि के पाई-पाई का हिसाब व परिसंपत्तियों का ब्यौरा निर्धारित रजिस्टर मे रखने कहा। ग्राम पंचायत सचिव को कार्य मे दिक्कत होने पर जनपद सीईओं व एसडीएम से सीधे संपर्क करेंगे। गांव मे शासकीय योजनाएं सुचारू रूप से चले इसे ग्राम पंचायत सचिव नियमित रूप से देखेंगे।
कबीरधाम, 19 फरवरी (36गढ़ डाट इन) - जिले मे पटवारियों के प्रतिमाह के दौरे की टूर डायरी बनेगी। पटवारी अपने हलके मे किस दिन किस ग्राम मे रहेंगे इसकी पूरी जानकारी शीघ्र ही कलेक्टर के पास रहेगी।
कलेक्टर आर. संगीता ने पटवारियों को 15 दिनों के भीतर कार्य दिवस वार अपने दौरे की समय सारिणी पेश करने कहा है। पटवारी के पहुंचने से पहले गांव मे मुनादी कराकर जानकारी दी जायेगी ताकि ग्रामीणों के नक्शा-खसरा, सीमांकन संबंधी कार्य समय पर हो सके।
कलेक्टर ने गुरूवार को पंडरिया सामुदायिक भवन मे पटवारी, ग्राम पंचायत सचिवों व संकुल समन्वयकों की बैठक मे दो टूक शब्दो मे कहा कि पटवारी द्वारा शासकीय निर्माण कार्यों के लिये नक्शा देने मे देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
उन्होने पटवारियों को चेताया कि बैगा आवास व इंदिरा आवास निर्माण मे पटवारी नक्शा मिलने मे विलंब के कारण रूकना नहीं चाहिये। जिला प्रशासन द्वारा मासिक टूर डायरी के हिसाब से पटवारियों की उपस्थिति की जांच भी जायेगी।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों मे शासकीय धनराशि के पाई-पाई का हिसाब व परिसंपत्तियों का ब्यौरा निर्धारित रजिस्टर मे रखने कहा। ग्राम पंचायत सचिव को कार्य मे दिक्कत होने पर जनपद सीईओं व एसडीएम से सीधे संपर्क करेंगे। गांव मे शासकीय योजनाएं सुचारू रूप से चले इसे ग्राम पंचायत सचिव नियमित रूप से देखेंगे।
कलेक्टर ने ग्रामीण विकास के कार्य मे बेहतर उपलब्धि अर्जित करने के लिये पटवारी व पंचायत सचिवों को तालमेल से काम करने कहा। ग्राम पंचायतों के सचिवों के कार्यों की समीक्षा जिला प्रशासन पर की जायेगी। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ नरेंद्र दुगगे व एसडीएम हिमशिखर गुप्ता भी मौजूद थे।
पटवारी प्रतिवेदन अविलंब प्रस्तुत करें- कलेक्टर ने कहा कि राजस्व न्यायालय के प्रकरणों के निपटारे के लिये पटवारियों से मांगे गये प्रतिवेदन मे विलंब नहीं होना चाहिये। उन्होने कहा कि अर्धन्यायिक प्रकृति के राजस्व न्यायालय के कार्य मे जरूरी प्रतिवेदन समय सीमा मे पेश करें। उन्होने पटवारियो को एक महीने के भीतर सारे रिकार्ड दुरूस्त करने कहा है।
पंचायत के रिकार्ड कार्यालय मे हो- कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायत से संबंधित सभी रिकार्ड कार्यालय मे ही रखने कहा है। उन्होने कैशबुक पास बुक हमेशा अपडेट रखने के निर्देश भी दिये हैं।
परिसंपत्ति रजिस्टर मे गांव मे रोजगार गारंटी मे निर्मित परिसंपत्ति व कितने मानव दिवस रोजगार मिला इसकी पूरी जानकारी रहे। उन्होने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पंचायत सचिवों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
संकुल समन्वयकों को कडी चेतावनी - कलेक्टर ने संकुल समन्वयकों को आश्रम शालाओं व स्कूलों का लगातार दौरा कर बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति का निरीक्षण करने कहा है।
उन्होने उपस्थित बच्चों के हिसाब से भध्यान्ह भोजन की पर्याप्त मात्रा की लगातार जांच करने कहा। शिक्षा निधि की राशि से खरीदे गये टीचिंग लर्निंग उपकरण का भौतिक व वित्तीय सत्यापन भी करने कहा गया। निर्माण कार्यों के साथ ही बच्चों के भविष्य निर्माण के कार्यों को गंभीरता से करने निर्देशित किया।
36गढ़ डाट इन