नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 05:08:30 +0530

Fri, 19 Feb 2010 23:55:00 +0000

नक्सल हिंसा ग्रस्त जिलों में मुख्य सचिव का दौरा



जन-जीवन की सुरक्षा, शांतिपूर्ण विकास सरकार की प्राथमिकता:: मुख्य सचिव ने बच्चों से की मुलाकात:: सरकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण:
36गढ़ डाट इन

दंतेवाड़ा, 19 फरवरी (36गढ़ डाट इन) -  राज्य सरकार के मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन ने आज छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा पीड़ित दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) और बीजापुर जिले का सघन दौरा करते हुए विकासखण्ड बीजापुर के ग्राम रेड्डी में स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की।

श्री उम्मेन ने इस गांव में स्कूल और रोजगारमूलक कार्यों का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने बीजापुर जिला प्रशासन के विभिन्न प्रस्तावों के अनुरूप जिले में अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यों के लिए बीस करोड़ रूपए की स्वीकृति तत्काल प्रदान कर दी।

मुख्य सचिव ने ग्राम रेड्डी में प्राथमिक और मिडिल स्कूल के निरीक्षण के दौरान पहली कक्षा के छात्र गोपाल रेड्डी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थी दीपक और सतीश कुमार से उनकी पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के बारे में पूछा।

इतना ही नहीं बल्कि श्री उम्मेन ने स्कूल में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोईया श्री राजू से भोजन तालिका (मीनू), सामग्री की गुणवत्ता और भोजन परोसने के निर्धारित समय आदि के बारे में पूछताछ की।

मुख्य सचिव ने दक्षिण बस्तर जिले के मुख्यालय दंतेवाड़ा में बस्तर संभाग के विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली ।

उन्होंने संभाग के बीजपुर नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों में शासकीय डॉक्टरों की संख्या कम होने के कारण राजधानी रायपुर और अन्य जिलों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को समय-समय पर वहां बुलवाने और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए।

श्री उम्मेन ने कहा कि जिन विकासखण्डों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कमी है, वहां विकासखण्ड स्तर पर चलित चिकित्सा दलों का गठन कर ग्रामीणों को नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जानी चाहिए।

श्री उम्मेन ने बीजापुर कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। श्री उम्मेन ने कहा कि नक्सल हिंसा की समाप्ति, जन-जीवन की सुरक्षा और शांतिपूण्र्ा विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन के विभिन्न प्रस्तावों के अनुरूप बीजापुर जिले में सड़क, बिजली, आश्रम शालाओं और छात्रावासों की व्यवस्था और सार्वजनिक पेयजल सुविधाओं से संबंधित कार्यों सहित अधोसंरचना विकास के कुछ अन्य जरूरी कार्यों के लिए बीस करोड़ रूपए की स्वीकृति तुरंत प्रदान कर दी।

उन्होंने बैठक में कहा कि जिले की भौगोलिक और संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए इस अंचल में हर प्रकार की बुनियादी सुविधा विकसित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा भावना के साथ तत्परता से काम करना होगा।

 श्री उम्मेन ने कहा कि इस दूर-दराज के दुर्गम क्षेत्र में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य शासन के प्रतिनिधि के रूप में अपनी संवेदनशील कार्यशैली के जरिए ग्रामीणों का दिल जीतने का प्रयास करना चाहिए, ताकि यहां के लोगों में शासन और प्रशासन के प्रति और भी अधिक आस्था और विश्वास जाग्रत हो सके।

 श्री उम्मेन ने कहा कि जन-जीवन की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण जरूरी है।

मुख्य सचिव श्री उम्मेन ने ग्राम पंचायत रेड्डी में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के अवलोकन के दौरान ग्राम वासियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा और जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया।
 
श्री उम्मेन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शासन और प्रशासन इस जिले में भी शांतिपूर्ण विकास का एक बेहतर वातावरण बनाने के लिए वचनबध्द है।

श्री उम्मेन ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके लिए चिकित्सा, पेयजल, शिक्षा, सड़क, बिजली, सिंचाई और अन्य सभी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास करना चाहती है।

मुख्य सचिव ने ग्राम पंचायत रेड्डी की सरपंच श्रीमती अनिता पानिक और वहां के स्थानीय लोगों से स्कूलों की स्थिति और बच्चों की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति और उनमें बच्चों और महिलाओं के लिए पूरक पोषण आहार की व्यवस्था, स्थानीय उचित मूल्य दुकान के कामकाज और सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था सहित क्षेत्र में रोजगार मूलक कार्यों के बारे में भी बातचीत की।
 
ग्रामीणों की मांग पर मुख्य सचिव ने वहां बिजली के लिए पर्याप्त संख्या में घरेलू कनेक्शन जल्द दिलाने और उप-स्वास्थ्य केन्द्र शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया।

श्री उम्मेन ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत एक किलोमीटर पहुंच मार्ग का  निर्माण और पात्रता रखने वाले किसानों की कृषि भूमि के समतलीकरण और ग्राम कमकानार में आंगनबाड़ी केन्द्र जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
 
मुख्य सचिव ने ग्रामीणों को सलाह दी कि वे अपनी कृषि भूमि के समतलीकरण के बाद उसमें धान सहित दलहन की भी अच्छी पैदावार लें।

 राज्य सरकार उन्हें इसके लिए खाद और बीज सहित सिंचाई सुविधा भी दिलाएगी। मुख्य सचिव ने ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों को वहां राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पात्रता रखने वाले किसानों के खेतों में सिंचाई कूप निर्माण की स्वीकृति की कार्रवाई जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव को ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में वहां के एक नि:शक्त युवक श्री रमेश एंकटी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की गयी है और ग्राम पंचायत रेड्डी में पात्रता रखने वाले सभी हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा और राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन दी जा रही है।

 उचित मूल्य दुकान से राशन कार्ड धारकों को हर महीने अनाज, मिट्टी तेल और नमक नियमित रूप से मिल रहा है।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com