रायपुर 21 फरवरी (36गढ़ डाट इन)-राज्य सरकार ने रायपुर जिले के विकासखंड बलौदाबाजार में शिवनाथ नदी पर ग्राम खपरी में एनीकट निर्माण के लिए चार करोड़ 54 लाख 59 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
जल संसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। इस परियोजना का निर्माण सार्वजनिक निस्तारी सुविधा, भू-जल संवर्धन और कृषि प्रयोजन से किया जाएगा।
जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि योजना का निर्माण स्वीकृत राशि के अन्तर्गत पूर्ण किया जाए। दोबारा लागत वृध्दि स्वीकार नहीं की जाएगी।
36गढ़ डाट इन