नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:51:25 +0530

Mon, 22 Feb 2010 14:20:00 +0000

5 सिंचाई परियोजनाओं के लिए रूपए मंजूर



जल संसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से इन परियोजनाओं के लिए प्रशासकीय मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। इनमें से चार परियोजनाओं का निर्माणजांजगीर-चाम्पा जिले में किया जाएगा।
36गढ़ डाट इन

रायपुर 22, फरवरी (36गढ़ डाट इन)-सार्वजनिक निस्तारी सुविधा, सिंचाई, भू-जल संवर्धन और औद्योगिक प्रयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में पांच विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए लगभग तेरह सौ करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है।

जल संसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से इन परियोजनाओं के लिए प्रशासकीय मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। इनमें से चार परियोजनाओं का निर्माणजांजगीर-चाम्पा जिले में किया जाएगा।

इस जिले के विकासखंड डभरा में महानदी पर साराडीह बैराज सिंचाई परियोजना के लिए 372 करोड़ 84 लाख 57 हजार रूपए, इसी जिले के विकासखंड बम्हनीडीह में महानदी पर ही बसंतपुर बैराज निर्माण के लिए 209 करोड़ 02 लाख रूपए और विकासखंड मालखरौदा में महानदी पर ही मिरौनी बैराज निर्माण के लिए 319 करोड़ 45 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं।

जांजगीर-चाम्पा जिले में ही विकासखंड डभरा में महानदी पर कलमा बैराज निर्माण के लिए लगभग 164 करोड़ रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति भी जल संसाधन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।

इन परियोजनाओं का निर्माण सार्वजनिक निस्तारी सुविधा सिंचाई और औद्योगिक प्रयोजन से किया जाएगा।

इनकी प्रशासकीय स्वीकृति इस शर्त पर दी गई है कि संबंधित परियोजनाओं के निर्माण की सम्पूर्ण लागत संबंधित उद्योगों से अग्रिम पानी टैक्स (जल-कर) के रूप में प्राप्त कर पहले सरकारी खजाने में जमा की जाएगी और उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

 प्रदेश सरकार ने मोहड़ परियोजना योजना के निर्माण के लिए 228 करोड़ 23 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश भी जारी कर दिया है। यह परियोजना विकासखंड डौंडीलोहारा (जिला दुर्ग) और विकासखंड चौकी (जिला राजनांदगांव) में आठ सौ हेक्टेयर के रकबे में सिंचाई तथा क्षेत्र में औद्योगिक प्रयोजन के लिए मंजूर की गई है।

जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को चारों परियोजनाओं की निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि इन सभी परियोजनाओं का निर्माण स्वीकृत राशि के अन्तर्गत पूर्ण किया जाए। लागत में वृध्दि स्वीकार नहीं की जाएगी।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com