नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:44:43 +0530

Tue, 23 Feb 2010 00:03:00 +0000

स्कूलों के लिये जमीन चिन्हांकित करने के निर्देश



आगामी शिक्षण सत्र से जिले के तीन गांवों में केंद्रीय मॉडल की तीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलेगी।
36गढ़ डाट इन

कवर्धा,22 फरवरी(36गढ़ डाट इन) आगामी शिक्षण सत्र से जिले के तीन गांवों में केंद्रीय मॉडल की तीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलेगी।

सीबीएसई पैटर्न पर आधारित ये स्कूल कवर्धा विकासखण्ड के धरमपुरा , बोड़ला के कुसुमघटा व पंडरिया विकासखंड के ग्राम लडुवा में खोले जाएंगे।

कलेक्टर आर. संगीता ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक मे केन्द्रीय प्रारूप के इन स्कूलों के लिये जमीन चिन्हांकित करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये हैं।

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी के.सी.काबरा ने बताया कि इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहले सत्र में 6वीं कक्षा प्रारंभ की जायेगी। 

कलेक्टर ने जिले के 361 दुकानों के लिये नियुक्त नोडल अधिकारियों को चावल उत्सव के दिन दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चावल, मिट्टी तेल, नमक के स्टॉक व  वितरण पंजी की जांच करने कहा है।

नोडल अधिकारी संबंधित पीडीएस दुकान की पूरी जानकारी रखेंगे। कलेक्टर आर. संगीता ने शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मे 22 लाख रूपये की लागत से क्लॉस रूम व अन्य निर्माण कार्य का प्रस्ताव तैयार कर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को भेजने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया है।

आपदा प्रबंधन प्लॉन लिखने पहुंची टीम- कलेक्टर आर. संगीता ने अधिकारियों को जिले में उपलब्ध शासकीय भवनों, झुग्गी-झापेड़ी, सकरी बस्तियों, आगजनी की घटनाओं व उससे निपटने किये गये उपायों की जानकारी प्रदान करने कहा है।

जिले में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये आपदा प्रबंधन योजना लिखने दिल्ली की टीम आज पहुंची है।

श्री तरूण, अक्षत कुमार व दीपांशु जिले में संक्रामक बिमारी, सड़क दुर्घटना व दुर्घटनाओं में दिये जाने वाले मुआवजे का आकड़ा एकत्र कर रहे हैं, जिससे जिले का सटीक आपदा प्रबंधन प्लान तैयार होगा।

तीन नये कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास- जिले में तीन कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास भी प्रारंभ किये जाएंगे।

ये छात्रावास कवर्धा, बोड़ला व दुल्लापुर में खुलेंगे। इस छात्रावास में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से 8वीं पढ़कर निकले बालिकाओं को आवासीय सुविधा मुहैया कराया जायेगा।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com