नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 05:13:40 +0530

1.5 / 5 (2 Votes)
Tue, 23 Feb 2010 23:10:00 +0000

कर्मचारियों के मकान किराया भत्ते की नयी दरें



राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2009 के तहत मकान किराया (गृह भाड़ा) भत्ते की वर्तमान दरों को पुनरीक्षित करने का निर्णय लिया है।
36गढ़ डाट इन

रायपुर,23 फरवरी(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2009 के तहत मकान किराया (गृह भाड़ा) भत्ते की वर्तमान दरों को पुनरीक्षित करने का निर्णय लिया है।

वित्त और योजना विभाग द्वारा कल 22 फरवरी को यहां मंत्रालय से एक परिपत्र में इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि गृह भाड़ा भत्ते की नयी दरें एक जनवरी 2010 से लागू होंगी।

इसके तहत बी-2 श्रेणी के नगरों रायपुर, दुर्ग-भिलाई नगर के शासकीय कर्मचारियों को मूल वेतन का 10 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता दिया जाएगा, जबकि 'सी' श्रेणी में शामिल शहर बिलासपुर ।

कोरबा, राजनादंगांव, जगदलपुर, रायगढ़, चिरमिरी, दल्लीराजहरा, अम्बिकापुर, धमतरी, भाटापारा और जांजगीर-चाम्पा के कर्मचारियों को मूल वेतन का सात प्रतिशत और अन्य क्षेत्रों के कर्मचारियों को मूल वेतन का चार प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता दिया जाएगा।

परिपत्र में यह भी कहा गया है कि दिल्ली स्थित राज्य शासन के कार्यालयों के लिए मूल वेतन का 30 प्रतिशत भत्ता दिया जाएगा। गृह भाड़ा भत्ते की गणना के लिए मूल वेतन से तात्पर्य नवीन पुनरीक्षित वेतनमान 2009 मे प्राप्त मूल वेतन (वेतन बैंड मे वेतन ग्रेड वेतन) से है।

यह आदेश कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की सेवा के सदस्यों पर भी लागू होगा। गृह भाड़ा भत्ते की ये दरें दिनांक 1 जनवरी 2010 से (जनवरी का वेतन जो फरवरी 2010 मे देय है) से प्रभावशील होंगी।                             

36गढ़ डाट इन      

1.5 / 5 (2 Votes)







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com