राज्य शासन के स्थानीय निधि संपरीक्षा संचालनालय द्वारा ज्येष्ठ संपरीक्षक के रिक्त सोलह पदों के लिए 14 फरवरी 2010 को आयोजित लिखित परीक्षा में पूछे गए चार प्रश्नों को त्रुटिपूर्ण होने के कारण विलोपित कर दिया गया है।
रायपुर,23 फरवरी(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन के स्थानीय निधि संपरीक्षा संचालनालय द्वारा ज्येष्ठ संपरीक्षक के रिक्त सोलह पदों के लिए 14 फरवरी 2010 को आयोजित लिखित परीक्षा में पूछे गए चार प्रश्नों को त्रुटिपूर्ण होने के कारण विलोपित कर दिया गया है।
स्थानीय निधि संपरीक्षा संचालनालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका के प्रश्न सरल क्रमांक 83, 133,141 और 145 को त्रुटिपूर्ण होने के कारण विलोपित कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका और आदर्श उत्तर स्थानीय निधि संपरीक्षा के रायपुर, बिलासपुर, बस्तर (जगदलपुर), कोरिया, कोरबा एवं राजनांदगांव स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों में परीक्षार्थियों के अवलोकन के लिए उपलब्ध है।
किसी अभ्यर्थी को प्रश्न और आदर्श उत्तर पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति है, तो वे तीन मार्च 2010 को शाम पांच बजे तक सुसंगत दस्तावेज सहित अभ्यावेदन आयुक्त स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय रायपुर को प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद दावों और आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
36गढ़ डाट इन