राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार दो स्टाफ आफिसरों को अवर सचिव पदनामित किया गया है।
रायपुर,24 फरवरी(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार दो स्टाफ आफिसरों को अवर सचिव पदनामित किया गया है।
इनमें गृह विभाग के प्रमुख सचिव के स्टाफ आफिसर श्री अमृत लाल लिखार और वित्त विभाग के प्रमुख सचिव के स्टाफ आफिसर श्री एम.आर.ठाकुर शामिल हैं।
श्री लिखार को पदनामित करते हुए अवर सचिव गृह विभाग और श्री ठाकुर को पदनामित करते हुए अवर सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग पदस्थ किया गया है।
36गढ़ डाट इन