Wed, 24 Feb 2010 23:41:00 +0000 सहायक प्राध्यापक क्लीनिकल की चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत सहायक प्राध्यापक क्लीनिकल विभाग के लिए आयोजित साक्षात्कार के बाद आज यहां चयन सूची जारी कर दी गई है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,24 फरवरी (36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत सहायक प्राध्यापक क्लीनिकल विभाग के लिए आयोजित साक्षात्कार के बाद आज यहां चयन सूची जारी कर दी गई है।
इसमें तेईस विभिन्न क्लीनिकल विभागों के लिए कुल 87 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है ।
चयन सूची के अनुसार मेडिसीन विभाग के लिए नौ, पिडियाट्रिक्स, नियोनेटोलाजी विभाग के लिए चार, प्रसूति स्त्री रोग, एन्टीनेटल आफिसर,मेटल चाइल्ड हेल्थ आफिसर के लिए छह, आर्थोपेडिक विभाग के लिए तीन ।
ई.एन.टी विभाग के लिए तीन, नेत्ररोग विभाग के लिए तीन, निश्चेतना विभाग के लिए छह, रेडियोलॉजी विभाग के लिए चार, रेडियोथेरपी विभाग के लिए तीन, सर्जरी विभाग के लिए नौ, डेन्टल के लिए दो, चर्म विभाग के लिए दो, न्यूरोलाजी विभाग के लिए एक ।
नेफोलाजी विभाग के लिए एक, टी.बी. विभाग के लिए दो, साइकेट्रिक विभाग के लिए दो, न्यूरोसर्जरी विभाग के लिए एक, प्लास्टिक बर्न सर्जरी के लिए एक, पिडियाट्रिक सर्जरी के लिए एक और चिकित्सा भौतिक विभाग के लिए एक अभ्यर्थी का चयन सहायक प्राध्यापक पद पर किया गया है।
36गढ़ डाट इन
|