Wed, 24 Feb 2010 23:45:00 +0000 आगजनी प्रभावितों को मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले के गंडई में लगभग डेढ़ माह पहले हुई आगजनी की घटना से प्रभावित दुकानदारों को समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,24 फरवरी (36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले के गंडई में लगभग डेढ़ माह पहले हुई आगजनी की घटना से प्रभावित दुकानदारों को समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।
मुख्यमंत्री आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में संसदीय सचिव श्री कोमल जंघेल के नेतृत्व में आए इस घटना के प्रभावितों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक प्रतिनिधि मंडल की बातें सुनी और आगजनी की घटना में हुए नुकसान का आकलन कलेक्टर से कराके उन्हें समुचित आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में आगजनी की घटना से प्रभावित दुकानदार सर्वश्री गोपाल गुप्ता, अरूण चौरे, अश्वनी नामदेव, श्रीराम बघेल, सुकुमार गेडाम और वहीद खान सहित अनिल अग्रवाल, राकेश टंडन और छोटू मिश्रा शामिल थे।
36गढ़ डाट इन
|