Fri, 26 Feb 2010 15:46:00 +0000 भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की पदस्थापना
राज्य शासन द्वारा आज यहां मंत्रालय से भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,26 फरवरी(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन द्वारा आज यहां मंत्रालय से भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत श्री अजय पाल सिंह भा.प्र.से. (1986) आयुक्त, स्थानीय निधि संपरीक्षा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है ।
श्री एम.एस.पैकरा भा.प्र.से. (1991) आयुक्त कोष एवं लेखा तथा महानिरीक्षक, पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
श्री पैकरा द्वारा कार्यभार ग्रहण केरने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 1954 के नियम 9 के तहत आयुक्त, सरगुजा संभाग, के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।
श्री अवध बिहारी भा.प्र.से. (1991) आयुक्त, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, कोष एवं लेखा के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें महानिरीक्षक, पंजीयन एवं अधीक्षक, मुद्रांक तथा आयुक्त, स्थानीय निधि संपरीक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
श्री मुनीश कुमार त्यागी, भा.प्र.से. (1997) विशेष सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश के पद पर पदस्थ किया गया है ।
श्री त्यागी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 1954 के नियम 9 के तहत संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।
सुश्री ओमेगा युनाईस टोप्पो, भा.प्र.से. (2000) संयुक्त सचिव, सहकारिता विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अपर आयुक्त, रायपुर संभाग/बस्तर संभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
इनका मुख्यालय रायपुर रहेगा। सुश्री टोप्पो द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 1954 के नियम 9 के तहत अपर आयुक्त, रायपुर संभाग के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।
श्री एस.एल.रात्रे, भा.प्र.से. (2000) संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त सचिव, सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
श्री राम सिंह ठाकुर, भा.प्र.से. (2000) अपर आयुक्त, रायपुर संभाग/बस्तर संभाग, मुख्यालय रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, राजस्व मंडल बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
श्री ठाकुर द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 1954 के नियम 9 के तहत सचिव, राजस्व मंडल के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।
36गढ़ डाट इन
|