नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 05:10:03 +0530

Fri, 26 Feb 2010 15:49:00 +0000

राज्य के सभी विकासखंडों में एम्बुलेंस की सुविधा



राज्य शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को लाने-ले-जाने के लिए सभी विकासखण्ड मुख्यालयों को एक-एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,26 फरवरी(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को लाने-ले-जाने के लिए सभी विकासखण्ड मुख्यालयों को एक-एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संचालनालय द्वारा सभी एम्बुलेंस पिछले महीने विकासखण्ड मुख्याल्यों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को भेज दी गई है। यह एम्बुलेंस यूरोपियन यूनियन और राज्य शासन की के सहायोग से खरीदी गई है।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चौबीस ट्रामा यूनिट भी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को उपलब्ध कराई गई है।
    
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा के विस्तार की दिशा में पहल करते हुए पहली बार छत्तीसगढ़ के सभी विकासखंड मुख्यालयों में 146 एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले के पन्द्रह, महासमुंद जिले के पांच, धमतरी जिले के चार, दुर्ग जिले के बारह, राजनांदगांव जिले के नौ, कवर्धा जिले के चार और बस्तर जिले के बारह विकासखंडों को एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया है।

इसी तरह उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सात, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के सात, बिलासपुर जिले के दस, जांजगीर-चांपा जिले के नौ, कोरबा जिले के पांच, रायगढ़ जिले के नौ, जशपुर जिले के आठ, सरगुजा जिले के 19, कोरिया जिले के पांच, बीजापुर जिले के चार और नारायणपुर जिले के दो विकासखंडों को एम्बुलेंस दिया गया है।
    
अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित 24 ट्रामा यूनिट भी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को दिया गया है।

इनमें रायपुर जिले को तीन, महासमुंद जिले को दो, धमतरी जिले को एक, राजनांदगांव जिले को दो, कबीरधाम जिले को एक, बस्तर जिले को एक, उत्तर बस्तर कांकेर जिले को एक, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले को चार, कोरबा जिले को एक, रायगढ़ जिले को एक, जशपुर और सरगुजा जिले को दो-दो, कोरिया जिले को एक और बीजापुर जिले को दो एम्बुलेंस उपलब्ध कराए गए हैं।

ये ट्रामा यूनिट राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को उपलब्ध कराया गया है। इनमें जीवन रक्षक दवाईयों के अलावा खून रोकने और अन्य दवाईयों उपलब्ध रहती है।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही ट्रामा यूनिट चिकित्सा दल के साथ मौके पर पंहुचता है और घायलों का  प्राथमिक उपचार के बाद जरूरी होने पर उन्हें जिला अस्पताल अथवा अन्य अस्पताल तक पंहुचाया जाता है।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com