Fri, 26 Feb 2010 15:51:00 +0000 रबी फसल को कीट व्याधि से बचाने कृषि अधिकारी खेतो मे पहुचेंगे
रबी की फसलों को कीट व्याधि से बचाने के लिये जिले मे कृषि अधिकारी व वैज्ञानिक खेतो मे पहुचेंगे।
36गढ़ डाट इन
कवर्धा, 26 फरवरी (36गढ़ डाट इन) रबी की फसलों को कीट व्याधि से बचाने के लिये जिले मे कृषि अधिकारी व वैज्ञानिक खेतो मे पहुचेंगे। इस दौरान कृषि अधिकारियों द्वारा मैदानी स्तर पर फसलों का सतत् निरीक्षण किया जायेगा।
कृषि विभाग के उप संचालक ए.के.राठौर ने बताया कि फसलो मे कीट व्याधि पाए जाने पर कृषकों एवं मैदानी कार्यकर्ताओं को उचित सामयिक तकनीकी सलाह देने कृषि वैज्ञानिकों एवं तकनीकी अधिकारियों के संयुक्त तकनीकी दलों का गठन किया गया है।
ये दल निर्धारित रूटों पर प्रत्येक शुक्रवार को माह मार्च तक खेतों का भ्रमण कर कीट व्याधि का निरीक्षण करेंगे । ग्रामों में कृषकों से सामूहिक संपर्क स्थापित कर कीट व्याधि नियंत्रण हेतु तकनीकी सलाह भी देंगे। विकासखण्ड पंडरिया में फसलों में कीट व्याधि के सर्वेलेंस और नियंत्रण मार्गदर्शक टीम में अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एम.पी.ठाकुर, उपसंचालक आर.के.राठौर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ऋषभ चंद्रवंशी व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पी.एस.श्रीवास्तव शामिल हैं।
ये तकनीकी अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को फरवरी से मार्च तक निर्धारित ग्रामों में भ्रमण करेंगे। इस रूट में पांडातराई, दशरंगपुर, पंडरिया, दुल्लापुर, किशुनगढ, महली, कुण्डा, मोहगांव और रबेली सम्मिलित ग्राम है।
विकासखण्ड कवर्धा में कीट व्याधि के सर्वेलेंस और नियंत्रण मार्गदर्शक टीम में कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक व्ही.व्ही. कुरूवंशी, प्रमुख वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ.एस.पी. सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के.एन. शर्मा और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ए.के.शुक्ला तकनीकी अधिकारी है।
इस रूट मे नेवारी, विजई, रबेली, कानाभैरा, दलपुरूवा, मरका, बिपतरा, सोनपुरीढ़ा, दशरंगपुर, इंदौरी, कोसमंदा, झिरौनी और बम्हनी में अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जायेगा।
विकासखण्ड बोड़ला में फसलों में कीट व्याधि के सर्वेलेंस और नियंत्रण मार्गदर्शक टीम में वैज्ञानिक कृषि महाविद्यालय सुनील नाग, कृषि विकास केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.पी. शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आर.के. चंद्रवंशी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.पी.सिंह तकनीकी अधिकारी है।
ये तकनीकी अधिकारी भालूचुवा, बद्दो, बोडला, लेंजाखार, पोड़ी, मानिकपुर, कुसुमघटा, गंडई, खरहट्टा, भरेली और सारंगपुर ग्राम का भ्रमण करेंगे।
विकासखण्ड सहसपुर लोहारा में फसलों में कीट व्याधि के सर्वेलेंस और नियंत्रण मार्गदर्शक टीम में कृषि महाविद्यालय वैज्ञानिक सी.के.नेताम, कृषि विकास केन्द्र के वैज्ञानिक पी.डी.साहू, सहायक संचालक पी.जी.गोस्वामी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी टी.आर.सिंह तकनीकी अधिकारी है।
ये तकनीकी अधिकारी चारभाठा, हथलेवा, अचानपुर, धरमगढ़, विरेन्द्रनगर, दरिगवा, तिलईभाठ, जरहाटोला, लोहारा, उड़िया और सलिहा का भ्रमण करेंगे।
36गढ़ डाट इन
|