नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:56:14 +0530

Fri, 26 Feb 2010 20:50:00 +0000

आयकर में छूट देकर जनता के जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास



महंगाई की मार झेल रही आम जनता पर वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने बजट 2010 में कुछ छूट और कुछ राहत पैकेज देकर मरहम लगाने का प्रयास किया है ।
36गढ़ डाट इन
रायगढ़, 26 फरवरी(36गढ़ डाट इन) महंगाई की मार झेल रही आम जनता पर वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने बजट 2010 में कुछ छूट और कुछ राहत पैकेज देकर मरहम लगाने का प्रयास किया है ।

परंतु वास्तविक तौर पर इस बजट से आयकर दाता तो लाभांवित हो रहा है परंतु एक आम आदमी जिसे आयकर से कोई लेना देना नही है उसे कुछ खास फर्क नही पडने वाला फिर भी वित्त मंत्री द्वारा उठाये गये कदमों पर उन्हे धन्यवाद देना चाहिये क्योंकि पूरे विश्व मं जब मंदी की मार चल रही हो तो इससे अच्छा बजट पेश नही किया जा सकता ।

छ.ग. चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के रायगढ़ इकाई सचिव हीरा मोटवानी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि करों के स्लेबरेट में जो परिवर्तन किया गया है उसके अनुसार अब पांच लाख तक 10 प्रतिशत 5 से 8 लाख तक 20 प्रतिशत और 8 लाख से उपर की आय पर 30 प्रतिशत की दर से करारोपण किया जायेगा जबकि आयकर की प्रतिव्यक्ति छूट की राशि में
कोई परिवर्तन नही किया गया ।

इस छूट से लगभग 60 प्रतिशत कर दाता लाभांवित होंगे परंतु दुख की बात ये है कि इसका लाभ उन आयकर दाताओं को मिलेगा जो मध्ययम उच्च वर्गीय की श्रेणी में आते है ।

छोटे आयकर दाताओं को कोई लाभ नही मिल पा रहा है जिन आयकर दाताओं की आय 3 से 5 लाख के बीच होती थी उन्हे 20600/रूपये तक का फायदा होगा जबकि जिनकी आय 5 लाख और उससे उपर होती थी उन्हे लगभग 51000/
तक का फायदा पहुंचेगा ।

 जबकि होना यह चाहिये था कि जो 40 प्रतिशत करदाता मंदी की मार से इस महंगाई में अपनी कमर तोड़वा रहे आयकर छूट की न्यूनतम सीमा की राशि बढ़ाकर उन्हे टैक्स नेट से आजाद कर दिया जाता बजट से पूर्व चेम्बर ने कई सुझाव भेजे थे उनमें से 27 पेज के कठिन फार्म को बदलने का सुझाव भी था इस बात की खुशी है ।

चेम्बर सचिव हीरा मोटवानी ने कहा कि वित्त मंत्री ने मोबाईल उपकरणों का सस्ता कर युवा वर्ग मेकअप के सामान को सस्ता कर महिला वर्ग और खिलौनों और गुब्बारों को सस्ता कर बाल वर्ग में बजट की सुगंध फैलाने का प्रयास किया है ।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com