नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Sun, 05 Feb 2012 10:54:44 +0530

Fri, 26 Feb 2010 20:53:00 +0000

'ई-न्यायालय' में 708 बंदियों की सुनवाई



केन्द्रीय जेल रायपुर में स्थापित राज्य के प्रथम ई-न्यायालय में जनवरी 2010 तक विगत लगभग ढाई वर्ष में 708 बंदियों के प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,26 फरवरी(36गढ़ डाट इन) केन्द्रीय जेल रायपुर में स्थापित राज्य के प्रथम ई-न्यायालय में जनवरी 2010 तक विगत लगभग ढाई वर्ष में 708 बंदियों के प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई।

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विगत चार सितम्बर 2007 को इस प्रणाली की शुरूआत की तब से बंदियों के प्रकरणों की सुनवाई सभी कार्य दिवसों में लगातार जारी है।

विगत माह तक ई-न्यायालय के समक्ष 2026 पुरूष एवं महिला बंदियों के प्रकरण रखे गए थे, जिनमें से 696 पुरूष एवं 12 महिला बंदियों के प्रकरणों की ई-न्यायालय द्वारा सुनवाई की गई। इनमें से 25 पुरूष और दो महिला बंदियों के प्रकरणों का निराकरण हुआ।

निराकृत प्रकरणों में 14 पुरूष बंदी आजीवन कारावास से दण्डित हुए, आठ पुरूष व एक महिला दोष मुक्त हुए, एक पुरूष बंदी को छह माह, एक पुरूष बंदी को दो वर्ष, एक पुरूष बंदी को तीन वर्ष की सजा से दण्डित किया गया और एक महिला बंदी को मुचलके पर जमानत दी गई।

जेल अधीक्षक ने बताया कि केन्द्रीय जेल में ई-न्यायालय की स्थापना से बंदियों को न्यायालय तक ले जाने और लाने के लिए सुरक्षा बलों और वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ती थी, उससे बचत हुई और प्रकरणों का निपटारा भी शीघ्रता से किया जा रहा है।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com