Fri, 26 Feb 2010 21:01:00 +0000 जेलों की सुरक्षा के लिए मोबाईल जैमर
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के सात विभिन्न जेलों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगभग छह करोड़ रूपए के 25 मोबाईल जैमर लगाए जा रहे हैं।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,26 फरवरी(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के सात विभिन्न जेलों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगभग छह करोड़ रूपए के 25 मोबाईल जैमर लगाए जा रहे हैं।
इन जेला में मोबाईल जैमर लगा कर उसका परीक्षण किया जा रहा है। जेलों में मोबाईल जैमर लगने से कोई भी बंदी जेल की सुरक्षागत जानकारी का आदान प्रदान मोबाईल से नहीं कर सकेगा। किसी भी कंपनी के मोबाईल से एस.एम.एस. और बातचीत पर रोक लगेगी।
जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के चार केन्द्रीय जेलों, दो जिला जेलों और एक उप जेल में जैमर लगाया जा रहा है।
इनमें से केन्द्रीय जेल रायपुर में सात, बिलासपुर में तीन, जगदलपुर में पांच, अम्बिकापुर में छह और जिला जेल उत्तर बस्तर (कांकेर) में दो, दंतेवाड़ा में एक और उप जेल कटघोरा में एक मोबाईल जैमर लगाए जा रहे हैं।
36गढ़ डाट इन
|