Tue, 02 Mar 2010 15:36:00 +0000 आश्रम-छात्रावासों को अनाज का आवंटन जारी
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा यह आवंटन जारी किया गया है, इनमें दो हजार 177 मीटरिक टन चावल और एक सौ मीटरिक टन गेहूं शामिल हैं।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,2 मार्च (36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ में आदिम जाति और अनुसूचित जाति विभाग के आश्रम विद्यालयों एवं छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए चालू माह मार्च के लिए दो हजार 777 मीटरिक टन अनाज आवंटित किया गया।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा यह आवंटन जारी किया गया है, इनमें दो हजार 177 मीटरिक टन चावल और एक सौ मीटरिक टन गेहूं शामिल हैं।
छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में रहकर अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रति छात्र 15 किलो चावल दिया जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चालू माह मार्च हेतु आश्रम छात्रावासों के लिए रायपुर जिले को 126 मीटरिक टन चावल, 21 मीटरिक टन गेहूं ।
धमतरी को 40 मीटरिक टन चावल, दो मीटरिक टन गेहूं, महासमुंद को 72 मीटरिक टन चावल, छह मीटरिक टन गेहूं, बिलासपुर को 126 मीटरिक टन चावल, छह मीटरिक टन गेहूं ।
जांजगीर-चांपा को 71 मीटरिक टन चावल, दो मीटरिक टन गेहूं, कोरबा को 109 मीटरिक टन चावल, पांच मीटरिक टन गेहूं, दुर्ग को 70 मीटरिक टन चावल, चार मीटरिक टन गेहूं, राजनांदगांव को 92 मीटरिक टन चावल, चार मीटरिक टन गेहूं ।
कबीरधाम (कवर्धा) 76 मीटरिक टन चावल, चार मीटरिक टन गेहूं, रायगढ़ को 113 मीटरिक टन चावल, सात मीटरिक टन गेहूं, जशपुर को 145 मीटरिक टन चावल, चार मीटरिक टन गेहूं, सरगुजा (अंबिकापुर) को 276 मीटरिक टन चावल, सात मीटरिक टन गेहूं, कोरिया (बैकुंठपुर) को 78 मीटरिक टन चावल, आठ मीटरिक टन गेहूं ।
बस्तर (जगदलपुर) 226 मीटरिक टन चावल, छह मीटरिक टन गेहूं, उत्तर बस्तर कांकेर को 121 मीटरिक टन चावल, पांच मीटरिक टन गेहूं, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा को 213 मीटरिक टन चावल, पांच मीटरिक टन गेहूं, बीजापुर को 169 मीटरिक टन चावल, दो मीटरिक टन गेहूं और नारायणपुर जिले को 86 मीटरिक टन चावल एवं दो मीटरिक टन गेहूं का आवंटन जारी किया गया है।
36गढ़ डाट इन
|