Tue, 02 Mar 2010 22:01:00 +0000 चाँवल उत्सव मनाया जाएगा
चाँवल उत्सव के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर संगीता पी0 द्वारा उचित मूल्य दुकानवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
36गढ़ डाट इन
धमतरी, 2 मार्च(36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजनान्तर्गत गरीब परिवारों को चाँवल प्रदाय करने के लिए 08 मार्च से उचित मूल्य दुकान स्तर पर चाँवल उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अन्त्योदय परिवार के हितग्राहियों को एक रूपये किलो की दर से और शेष सभी गरीब परिवारों को दो रूपये किलो की दर से हितग्राहियों को चाँवल वितरित किया जाएगा।
चाँवल उत्सव के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर संगीता पी0 द्वारा उचित मूल्य दुकानवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
उक्त चाँवल उत्सव में गरीबों को चाँवल प्रदाय करने के अलावा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे-राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अलावा इसी प्रकार की अन्य पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को पेंशन बांटी जा सकती है।
पटवारी द्वारा भू-अभिलेख के नकल देने का कार्य, नामांतरण-बंटवारा इत्यादि कार्य भी चाँवल उत्सव में किए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं का प्रचार-प्रसार, मलेरिया की गोली, ओ आर एस बांटना तथा टीके लगाना इत्यादि कार्य के अलावा कृषि विभाग द्वारा मिनीकिट, खाद-बीज इत्यादि का वितरण, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं को टीका लगाने का कार्य तथा विद्युत विभाग द्वारा पम्प कनेक्शन के लिए आवेदन लिए जा सकते हैं। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के आवेदन चाँवल उत्सव में लिए जा सकते हैं।
36गढ़ डाट इन
|