Tue, 02 Mar 2010 22:02:00 +0000 हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा तीन मार्च से
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट व्यावसायिक पाठयक्रम वर्ष 2010 की परीक्षा कल तीन मार्च से
प्रारंभ हो रही है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 2 मार्च(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट व्यावसायिक पाठयक्रम वर्ष 2010 की परीक्षा कल तीन मार्च से प्रारंभ हो रही है।
हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट की परीक्षा 29 मार्च तक तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट व्यावसायिक पाठयक्रम परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी।
इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में एक हजार 495 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां लगभग एक लाख 81 हजार 132 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कुल परीक्षार्थियों में से राजनांदगांव जिले में नौ हजार 106, कबीरधाम जिले में के तीन हजार 653, दुर्ग जिले के 28 हजार 438, रायपुर जिले के 29 हजार 238, धमतरी जिले के सात हजार 131 ।
महासमुंद जिले के छह हजार 631, बस्तर जिले के छह हजार 744, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के पांच हजार 803, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के एक हजार 356, सरगुजा जिले के ग्यारह हजार 927, कोरिया जिले के पांच हजार 513 ।
बिलासपुर जिले के 17 हजार 168, जांजगीर-चाम्पा के 23 हजार 927, कोरबा जिले के आठ हजार 286, रायगढ़ जिले के नौ हजार 526, जशपुर जिले के पांच हजार 489, नारायणपुर जिले के 613 तथा बीजापुर जिले के 583 परीक्षार्थी शामिल हैं।
हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट व्यावसायिक पाठयक्रम परीक्षा के लिए राजनांदगांव जिला में 95, कबीरधाम जिला में 40, दुर्ग जिला में 162, शिक्षा जिला बेमेतरा में 41, रायपुर जिला 134, शिक्षा जिला बलौदाबाजार में 87 ।
धमतरी जिला में 46, महासमुंद जिला में 81, बस्तर जिला में 77, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिला में 18, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिला में 61, नारायणपुर जिला में छह, बीजापुर जिला में 14, सरगुजा जिले में 50, शिक्षा जिला सूरजपुर में 44, शिक्षा जिला नामानुजगंज में 30 ।
कोरिया जिला में 44, बिलासपुर जिला में 138, जांजगीर-चाम्पा जिला में 88, कोरबा जिले में 72, रायगढ़ जिला में 103 तथा जशपुर जिला में 64 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा सभी जिलों में जिला प्रशासन द्वारा उड़नदस्ता गठित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य भी परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण् करेंगे।
जिलों में जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के लिए उड़नदस्ते बनाए गए हैं। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा विभागीय अधिकारियों की डयूटी परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के लिए लगायी गयी है।
36गढ़ डाट इन
|