Wed, 03 Mar 2010 17:23:00 +0000 चार मार्च से दसवीं परीक्षा
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट (दसवीं) की वर्ष 2010 की वार्षिक परीक्षा चार मार्च से प्रारंभ हो रही है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 3 मार्च (36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट (दसवीं) की वर्ष 2010 की वार्षिक परीक्षा चार मार्च से प्रारंभ हो रही है।
इस परीक्षा में तीन लाख 51 हजार 265 विद्यार्थी शामिल होंगे। शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दसवीं की परीक्षा चार मार्च से 31 मार्च तक चलेगी।
राजनांदगांव जिले में 21 हजार 115, कबीरधाम जिले में नौ हजार 442, दुर्ग जिले में 44 हजार 439, रायपुर जिले में 54 हजार 261, धमतरी जिले में 11 हजार 934, महासमुंद जिले में 13 हजार 737, बस्तर जिले में 15 हजार 582, बस्तर (कांकेर) जिले में 11 हजार 910, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में तीन हजार 386, सरगुजा जिले में 31 हजार 439 ।
कोरिया जिले में 11 हजार 499, जिले में 35 हजार 816, जांजगीर-चांपा जिले में 34 हजार 361, कोरबा जिले में 14 हजार 798, रायगढ़ जिले में 20 हजार 568, जशपुर जिले में 13 हजार 870, नारायण्पुर जिले में एक हजार 419 और बीजापुर जिले में एक हजार 689 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के लिए राजनांदगांव जिला में 95, कबीरधाम जिला में 40, दुर्ग जिला में 162, शिक्षा जिला बेमेतरा में 41, रायपुर जिला 134, शिक्षा जिला बलौदाबाजार में 87, धमतरी जिला में 46, महासमुंद जिला में 81, बस्तर जिला में 77, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिला में 18, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिला में 61 ।
नारायणपुर जिला में छह बीजापुर जिला में 14, सरगुजा जिले में 50, शिक्षा जिला सूरजपुर में 44, शिक्षा जिला नामानुजगंज में 30, कोरिया जिला में 44, बिलासपुर जिला में 138, जांजगीर-चाम्पा जिला में 88, कोरबा जिले में 72, रायगढ़ जिला में 103 तथा जशपुर जिला में 64 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
36गढ़ डाट इन
|