Wed, 03 Mar 2010 19:25:00 +0000 जन्म-मृत्यु पंजीयन का प्रशिक्षण दिया जाएगा
जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य में लगे ग्रामीण क्षेत्र के उप पंजीयकों, ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं कोटवारों को आठ मार्च से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
36गढ़ डाट इन
धमतरी, 3 मार्च (36गढ़ डाट इन) जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य में लगे ग्रामीण क्षेत्र के उप पंजीयकों, ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं कोटवारों को आठ मार्च से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए कलेक्टर संगीता पी0 द्वारा विकास खण्डवार तिथि निर्धारित की गई है। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार और महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्रशिक्षण आयोजित करने के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-2001 के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को रजिस्ट्रार(जन्म-मृत्यु) एवं सचिव/पंचायत कर्मी ग्राम पंचायत को उप रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) नियुक्त किया जाकर जनवरी-2008 से जन्म-मृत्यु के पंजीयन का कार्य ग्राम पंचायतों को सौंपा गया है।
जन्म-मृत्यु के पंजीयन संबंधी कार्यों में दक्ष करने के लिए जिले के उप रजिस्ट्रारों (सचिव/पंचायत कर्मी) ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कोटवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
36गढ़ डाट इन
|