नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Sun, 05 Feb 2012 10:52:33 +0530

Thu, 04 Mar 2010 11:53:00 +0000

स्वरोजगार योजना से बेरोजगार युवा गढ़ रहे हैं अपना भविष्य



राज्य शासन के जनशक्ति नियोजन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगारों के लिये संचालित स्वरोजगार प्रशिक्षण योजना का लाभ लेकर अनेक युवा अपना भविष्य गढ़ रहे हैं।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 4 मार्च (36गढ़ डाट इन) राज्य शासन के जनशक्ति नियोजन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगारों के लिये संचालित स्वरोजगार प्रशिक्षण योजना का लाभ लेकर अनेक युवा अपना भविष्य गढ़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शिक्षित बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत् स्वरोजगार प्रशिक्षण के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों के लिए योग्य प्रशिक्षका द्वारा प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है जिससे बेरोजगारी की समस्या का सामना कर रहे युवाओं में हुनर पैदाकर उनको रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सके।

यह प्रशिक्षण उन्हें विभिन्न संस्थाओं में नौकरी दिलाने में भी सहायक होता है।बिलासपुर जिले में इस योजना के तहत् प्रशिक्षण प्राप्त के उपरांत अनेक युवा अपने पैरों पर खड़े होकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

विकासखण्ड मुंगेली के श्री अजीत लहरे ने स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बिलासपुर में इंग्लिश कोचिंग व्यवसाय में प्रशिक्षण हेतु आवेदन किया था।

वे कहते हैं कि तीन माह के इंग्लिश कोचिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर आज शिक्षाकर्मी वर्ग-दो में कार्यरत हैं। नूतन कालोनी बिलासपुर के चन्द्रसेन जांगड़े ने रोजगार कार्यालय द्वारा कम्प्यूटर व्यवसाय में तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

आज वे जल संसाधन विभाग बिलासपुर में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहे हैं। इसी तरह ग्राम मुंगेली जिला बिलासपुर की सुश्री रमा मिश्रा कहती है कि शिक्षित होने के बावजूद उन्हें इच्छानुसार रोजगार प्राप्त नहीं हो रहा था।

बेरोजगारा के लिये प्रारंभ इस स्वरोजगार योजना ने आज उन्हें समाज में एक सम्मानित जीवन का दर्जा दिलाकर आगे बढ़ाया है।
रोजगार कार्यालय बिलासपुर द्वारा उन्हें ब्यूटी पार्लर में तीन माह का प्रशिक्षण दिया गया था।

आज वे ''मुख ब्यूटी पार्लर'' के नाम से पार्लर केन्द्र का संचालन कर लगभग प्रतिमाह पांच हजार तक आय अर्जित कर रही है।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com