Sat, 06 Mar 2010 12:51:00 +0000 अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के जांजगीर-चाम्पा जिले के बाराद्वार की एक श्रमिक बस्ती में जहरीली शराब से चार श्रमिकों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,6 मार्च(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के जांजगीर-चाम्पा जिले के बाराद्वार की एक श्रमिक बस्ती में जहरीली शराब से चार श्रमिकों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
डॉ. सिंह ने इस हादसे का उल्लेख करते हुए राज्य के सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और आबकारी अधिकारियों को अवैध शराब के कारोबार पर कठोरता से अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
36गढ़ डाट इन
|