Mon, 08 Mar 2010 22:50:00 +0000 होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी की परीक्षा चार अप्रैल को
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी पद पर भर्ती के लिए परीक्षा चार अप्रैल 2010 को होगी।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,8 मार्च(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी पद पर भर्ती के लिए परीक्षा चार अप्रैल 2010 को होगी।
इसके लिए जिला मुख्यालय रायपुर में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को उनके निवास के पते पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं।
जिन आवेदकों को 28 मार्च तक प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होता, वे आयोग कार्यालय से प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति 29 मार्च 2010 से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉटपीएससीडॉटसीजीडॉटजीवोवीडाटइन (www.psc.cg.gov.in) से भी 29 मार्च 2010 से वैकल्पिक प्रवेश पत्र डाऊनलोड किए जा सकते हैं।
36गढ़ डाट इन
|