नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:19:08 +0530

Tue, 09 Mar 2010 23:29:00 +0000

फूलबासन यादव को राष्ट्रीय स्त्री शक्ति पुरस्कार



राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए छत्तीसगढ की श्रीमती फूलबासन यादव को राष्ट्रीय स्त्री शक्ति पुरस्कार के अंतर्गत 'कन्नगी एवार्ड' से सम्मानित किया।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 09 मार्च(36गढ़ डाट इन) राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए छत्तीसगढ की श्रीमती फूलबासन यादव को राष्ट्रीय स्त्री शक्ति पुरस्कार के अंतर्गत 'कन्नगी एवार्ड' से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने श्रीमती यादव को वर्ष 2009 के इस एवार्ड के अंतर्गत तीन लाख रूपए की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने श्रीमती यादव को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अपनी ओर से और प्रदेशवासियों की ओर से बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा है कि प्रदेशवासियों को श्रीमती फूलबासन यादव जैसी महिलाओं पर नाज है।

श्रीमती यादव के रचनात्मक कार्य देश और समाज के लिए सचमुच प्रेरणादायक हैं। इसी कड़ी में महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने श्रीमती यादव के लिए बधाई और शुभकामना प्रकट करते हुए कहा है कि उनकी इस शानदार उपलब्धि से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।

श्रीमती फूलबासन यादव राजनांदगांव जिले के ग्राम सुकलदैहान की निवासी हैं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के बीच सामाजिक चेतना जाग्रत कर उनके आर्थिक विकास के लिए जिला प्रशासन का सहयोग लेकर जिले में ग्यारह हजार से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इन महिला समूहों के माध्यम से लगभग साढ़े छह सौ गांवों में बाल विवाह, दहेज और शराब जैसी सामाजिक बुराईयों पर अंकुश लगाने के लिए जन-जागरण का ऐतिहासिक कार्य किया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए श्रीमती फूलबासन यादव के रचनात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें वर्ष 2004 में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मिनी माता अलंकरण से सम्मानित किया था।

राजधानी रायपुर में आयोजित 'राज्योत्सव' में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों उन्हें राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया था।

इसी कड़ी में श्रीमती यादव को वर्ष 2008 में उप राष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी के हाथों जमनालाल बजाज अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। श्रीमती यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों 'राष्ट्रीय स्त्री शक्ति' के अंतर्गत कन्नगी एवार्ड  से सम्मानित होकर एक बार फिर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्त्री शक्ति पुरस्कार योजना के तहत देश की प्रसिध्द महिलाओं के नाम पर अलग-अलग एवार्ड दिए जाते हैं।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com