नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:08:18 +0530

Wed, 10 Mar 2010 21:11:00 +0000

खेती-किसानी पर केन्द्रित होगा ग्राम सुराज अभियान



मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर राज्य में ग्राम सुराज अभियान के लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,10 मार्च(36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर राज्य में ग्राम सुराज अभियान के लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

इस सिलसिले में मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन ने आज शाम यहां मंत्रालय में विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने बैठक में बताया कि ग्राम सुराज अप्रैल के दूसरे सप्ताह में संभावित है, जो मुख्य रूप से खेती-किसानी और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर केन्द्रित होगा।
श्री उम्मेन ने अधिकारिया को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ग्राम सुराज अभियान की तैयारी के सिलसिले में इस महीने की तेरह तारीख को यहां राज्य के समस्त संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों की बैठक लेंगे, जिसमें ग्राम सुराज अभियान की तारीख तय की जाएगी।

मुख्य सचिव ने आज की बैठक में अधिकारियों को मुख्यमंत्री के इस कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस की तैयारी करने के भी निर्देश दिए।

श्री उम्मेन ने बैठक में बताया कि इस वर्ष ग्राम सुराज अभियान के इसके नये स्वरूप में अधिक से अधिक गरीबों, किसानों और ग्रामीणों को जोड़ा जाएगा।

साथ ही कृषि विशेषज्ञों, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक, मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सक और तकनीकी विशेषज्ञों को भी ग्राम सुराज अभियान से जोड़ा जाएगा।

ग्राम सुराज में खेती-किसानी, ग्रामीणों के स्वास्थ्य आदि विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में किसान-रथ के जरिए ग्रामीणों को उनकी मिट्टी की उर्वरता, फसलों आदि की जानकारी दी जाएगी।

किसान-रथ के जरिए सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कला जत्था और लोक विधाओं के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जाएगा। किसान रथ में ऑडियो-विजुअल माध्यम से लघु फिल्में दिखा कर ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।

ग्राम सुराज में हाट-बाजार को केन्द्र मानकर यहां किसान-रथ भेजा जाएगा। इसके साथ ही हाट-बाजारों में स्वास्थ्य मेला लगाकर सभी के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

मुख्य सचिव श्री उम्मेन ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों, सचिवों से अभियान की आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों की अलग-अलग योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को एक साथ मिले यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तेरह मार्च को आयोजित किए जाने वाले कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में कलेक्टरों से चर्चा कर ग्राम सुराज अभियान की तिथि को अंतिम रूप दिया जाएगा। ग्राम सुराज में स्वास्थ्य बीमा योजना के स्मार्ट कार्ड का वितरण, धान के शेष बोनस का वितरण किया जाएगा।

इस अभियान के तहत सभी 146 विकासखंड मुख्यालयों में किसान रथ जाएगा। इसके अलावा प्रदेश की सभी नौ हजार 700 पंचायतों में ग्राम सुराज का दल पूर्व की तरह जा कर वहां के ग्रामीणाें की समस्याओं, कठिनाईयों का समाधान करेगा और वहां रात्रि विश्राम भी करेगा।

बैठक में प्रमुख सचिव कृषि श्री डी.एस.मिश्रा, प्रमुख सचिव खाद्य श्री विवेक ढांड, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री एम.के. राउत, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री  के प्रमुख सचिव श्री एन. बैजेन्द्र कुमार, सचिव तकनीकी शिक्षा श्री नारायण सिंह, सचिव स्कूल शिक्षा श्री नंदकुमार, सचिव श्री सुनील कुजुर, सचिव श्रीमती निधि छिब्बर, सचिव ऊर्जा श्री अमन सिंह उपस्थित थे।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com