नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 03:56:37 +0530

Wed, 10 Mar 2010 21:12:00 +0000

ग्रामीण विकास योजनाओं से बदलती बिलासपुर की तस्वीर



ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओ के जरिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की तस्वीर तेजी से बदल रही है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,10 मार्च(36गढ़ डाट इन) ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओ के जरिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की तस्वीर तेजी से बदल रही है।

पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ ग्रामीण निर्माण योजना के अंतर्गत जिले के गांवों में सामुदायिक भवन, उचित मूल्य की दुकान, मुक्तिधाम, कांजी हाऊस, कच्ची सड़कों के स्थान पर सी.सी. रोड आदि का निर्माण किया जा रहा है।

विगत वर्ष 2007-08 से चालू वित्तीय वर्ष 2009-10 में अब तक इस योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखण्डों में लगभग छह करोड़ 86 लाख रूपए के 257 कार्य पूर्ण किये गये।

इनमें छ: करोड़ 86 लाख 49 हजार रुपये व्यय किया गया। भारतीय सेना के जवान, कारगिल युध्द के अमर शहीद श्री धनंजय सिंह राजपूत का गांव पंडरभट्ठा भी बिलासपुर जिले में है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने गौरव ग्राम योजना के तहत इस गांव के समग्र विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2007-08 से 2009-10 के दौरान अब तक लगभग 53 लाख रूपए की लागत से कुल 10 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।

4338-100310इनमें निर्मलाघाट, उपस्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक भवन निर्माण आदि से संबंधित कार्य शामिल हैं। पुरातत्व और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों के विकास के लिए संचालित 'हमारा छत्तीसगढ़' योजना के तहत जिले में वर्ष 2007-08 से अब तक लगभग एक करोड़ 09 लाख रूपए की लागत से आठ विभिन्न कार्य पूर्ण किए गए।

इस योजना के तहत धार्मिक व ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण मल्हार में पर्यटन सूचना केन्द्र, उद्यान विकास, मेला मैदान, प्रतीक्षालय एवं स्वागत कक्ष का निर्माण किया गया।

इसी तरह रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित दर्षनीय स्थल के रूप में विख्यात ग्राम ताला में प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, सोलर लाइट, प्रवेषद्वार निर्माण आदि का कार्य कराया गया।

विकासखण्ड पथरिया में मसीही मेले के लिए प्रसिध्द मदकूद्वीप में स्टॉपडेम निर्माण, नाव एवं घाट व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बच्चों का खेल मैदान, उद्यान विकास आदि के कार्य कराए गए हैं।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष 2007-08 में इस योजना के तहत् चार हजार 720 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, जबकि वर्ष 2008-09 में कुल पांच हजार 173 कार्य विभिन्न गांवों में कराये जा चुके हैं।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com