Wed, 10 Mar 2010 21:13:00 +0000 शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा व्यावसायिक प्रशिक्षण
शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक रायपुर द्वारा सामुदायिक विकास योजना (कम्युनिटी डेव्हलपमेंट थ्रू पॉलीटेक्निक) के तहत रायपुर एवं रायपुर शहर के आसपास के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न व्यवसायों में कम अवधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,10 मार्च(36गढ़ डाट इन) शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक रायपुर द्वारा सामुदायिक विकास योजना (कम्युनिटी डेव्हलपमेंट थ्रू पॉलीटेक्निक) के तहत रायपुर एवं रायपुर शहर के आसपास के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न व्यवसायों में कम अवधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अन्तर्गत युवाओं को इलेक्ट्रीशियन, डाटा एन्ट्री आपरेटर, कम्प्युटर आपरेटर, कटिंग एण्ड टेलरिंग, कारपेन्ट्री एण्ड फर्नीचर मेकिंग आदि का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी और प्रवेश के लिए बैरन बाजार रायपुर स्थित शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक एफ-19 में सम्पर्क किया जा सकता है।
इस कक्ष से प्रवेश के लिए नि:शुल्क आवेदन पत्र भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
36गढ़ डाट इन
|