Thu, 11 Mar 2010 23:36:00 +0000 13 मार्च को कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आगामी शनिवार 13 मार्च को यहां नये सर्किट हाऊस के सभा कक्ष में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस सवेरे 10.30 बजे शुरू होगी।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,11 मार्च(36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आगामी शनिवार 13 मार्च को यहां नये सर्किट हाऊस के सभा कक्ष मेंकलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस सवेरे 10.30 बजे शुरू होगी।
डॉ. सिंह इस अवसर पर राज्य के सभी जिला कलेक्टरों से आगामी ग्राम सुराज अभियान 2010 की तैयारियों सहित गर्मियों के लिए जिलों की सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था की भी जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री इस बैठक में आगामी वर्षा ऋतु से पहले जिलों में तालाबों के संरक्षण और जल संग्रहण के लिए किए जा रहे कार्यों सहित धान की कस्टम मिलिंग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की भी समीक्षा करेंगे।
36गढ़ डाट इन
|