Tue, 16 Mar 2010 23:44:00 +0000 एयर होस्टेज प्रशिक्षण योजना से युवतियों को रोजगार
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जातियों और जनजातियों की युवतियों को सरकारी खर्च पर एयर होस्टेज का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,16 मार्च(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जातियों और जनजातियों की युवतियों को सरकारी खर्च पर एयर होस्टेज का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।
इसके लिए अनुसूचित जाति की प्रत्येक चयनित युवती के प्रशिक्षण पर 90 हजार रूपए और जनजाति की युवती के प्रशिक्षण पर 98 हजार रूपए राज्य सरकार की ओर से खर्च करने का प्रावधान है।
आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना द्वारा अगस्त 2007 से संचालित इस योजना के तहत प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की 25 युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं।
इनमें से 10 युवतियों को विभिन्न संस्थाओं में रोजगार मिल चुका है। वर्तमान में और 14 युवतियां इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
अधिकारियों ने बताया कि योजा के तहत अनुसूचित जाति वर्ग की 17 युवतियां प्रशिक्षणरत थी। इनमें से 15 युवतियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है और दो युवतियों को रोजगार मिल चुका है।
एयर होस्टेज प्रशिक्षण योजना में प्रशिक्षित जिन युवतियों को रोजगार मिला है उनमें कुमारी करूणा तिर्की रायपुर, कुमारी अंकुर एक्का जगदलपुर, कुमारी रेशमा रानी एक्का, कुमारी डेल्सिन कुजूर, कुमारी पूनम रश्मि तिग्गा रायपुर, कुमारी मेरी ग्रेसी लकड़ा राजनांदगांव, कुमारी विनिता केरकेट्टा ग्राम बैगाटोली जिला जशपुर, कुमारी कविता भगत ग्राम सरगपाल जिला कांकेर, कुमारी कल्याणी सिदार जांजगीर-चांपा और कुमारी वंदना कौरव रायपुर शामिल हैं।
36गढ़ डाट इन
|