Tue, 16 Mar 2010 23:56:00 +0000 सहकारी संस्थाओं की आर्थिक सुदृढ़ता के लिए कदम
छत्तीसगढ़ में अल्पकालीन साख संरचना के सुदृढ़ीकरण हेतु गठित प्रो.ए.वैद्यनाथन कमेटी की अनुशंसाएं लागू की गई है, जो सहकारी संस्थाओं की आर्थिक सुदृढ़ता के लिए क्रांतिकारी कदम है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,16 मार्च(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ में अल्पकालीन साख संरचना के सुदृढ़ीकरण हेतु गठित प्रो.ए.वैद्यनाथन कमेटी की अनुशंसाएं लागू की गई है, जो सहकारी संस्थाओं की आर्थिक सुदृढ़ता के लिए क्रांतिकारी कदम है।
कमेटी की अनुशंसा अनुसार प्रदेश के छह जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं 1333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
सहकारिता विभाग के विभगीय प्रशासकीय प्रतिवेदन वर्ष 2009-10 में दी गई जानकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत पात्र प्राथमिक साख समितियों के लिए 582 करोड़ 55 लाख रूपए का पैकेज स्वीकृत किया गया है।
उक्त राशि में से केन्द्र सरकार की 409 करोड़ 29 लाख रूपए, राज्य सरकार की 62 करोड़ 56 लाख रूपए और बैंक संस्थाओं की 110 करोड़ 70 लाख रूपए की भागीदारी होगी।
इस पैकेज के अंतर्गत वर्ष 2008-09 में केन्द्र शासन का हिस्सा 162 करोड़ 47 लाख रूपए और राज्य शासन के हिस्से की 31 करोड़ 43 लाख रूपए, इस प्रकार कुल 193 करोड़ 90 लाख रूपए दी गई।
वर्ष 2009-10 के बजट में 31 करोड़ 13 लाख रूपए प्रावधानित है और आगामी वित्तीय वर्ष हेतु 2.41 करोड़ रूपए का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।
इस पैकेज के अन्तर्गत राज्य सहकारी बैंक, छह जिला सहकारी बैंक और 1047 प्राथमिक कृषि साख समितियां लाभान्वित हुई हैं।
36गढ़ डाट इन
|