Fri, 19 Mar 2010 00:01:00 +0000 मुख्यमंत्री ने प्रेशर बम विस्फोट की तीव्र निंदा की
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आज सवेरे ग्राम मोरदंड के पास नक्सलवादियों द्वारा किए गए प्रेशर बम विस्फोट की तीव्र निंदा की है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,18 मार्च(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आज सवेरे ग्राम मोरदंड के पास नक्सलवादियों द्वारा किए गए प्रेशर बम विस्फोट की तीव्र निंदा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत है। डॉ. सिंह ने इस घटना में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और कहा है कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत जवान के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दो घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
ज्ञातव्य है कि बीजापुर जिले में आवापल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान आज सवेरे रोड ओपनिंग के लिए निकले थे, तभी ग्राम मोरटंड के नजदीक नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम में पैर लग जाने पर उसमें विस्फोट हुआ और एक जवान की मृत्यु हो गयी, जबकि दो जवान घायल हो गए।
36गढ़ डाट इन
|