Mon, 22 Mar 2010 22:30:00 +0000 प्रथम लाख प्रशिक्षण केन्द्र का भूमि पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज उत्तर बस्तर जिले के मुख्यालय कांकेर के नजदीक लाख की खेती को बढ़ावा देने के लिए 81 लाख 30 हजार रूपए की लागत से बनने वाले लाख विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,22 मार्च (36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज उत्तर बस्तर जिले के मुख्यालय कांकेर के नजदीक लाख की खेती को बढ़ावा देने के लिए 81 लाख 30 हजार रूपए की लागत से बनने वाले लाख विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
प्रदेश का यह पहला लाख प्रशिक्षण केन्द्र होगा, जहां छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज व्यापार एवं विकास सहकारी संघ तथा भारतीय प्राकृतिक रॉल एवं गोंद अनुसंधान केन्द्र रांची (झारखंड) के सहयोग से एक सत्र में 50 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।
वर्तमान में इस प्रकार के प्रशिक्षण के लिए राज्य के किसानों और ग्रामीणों को रांची जाना पड़ता है। अब छत्तीसगढ़ में ही उन्हें इसकी सुविधा मिलने लगेगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पलाश, कोसम और बेर आदि के वृक्षाें पर लाख कृमिपालन के जरिए गोंद के उत्पादन की अच्छी गुंजाइश है।
इसे ध्यान में रख कर प्रदेश सरकार के वन विभाग ने राज्य स्तरीय लाख प्रकोष्ठ का गठन किया है।
उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में लाख कृमिपालन की परियोजना वर्ष 2004-05 से चल रही है। राज्य स्तरीय लाख समिति की बैठक् में कांकेर में प्रशिक्षण केन्द्र शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
36गढ़ डाट इन
|