नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Wed, 08 Feb 2012 18:26:31 +0530

Tue, 23 Mar 2010 23:51:00 +0000

युवाओं को वायु सेना के पायलट बनने के लिए सुनहरा अवसर



छत्तीसगढ़ राज्य के पुरूष एवं महिला इंजीनियर एवं स्नातक युवाओं को भारतीय वायु सेना में शामिल हो कर पायलट बनने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,23 मार्च(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ राज्य के पुरूष एवं महिला इंजीनियर एवं स्नातक युवाओं को भारतीय वायु सेना में शामिल हो कर पायलट बनने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है।

इसके लिए राज्य के युवा 26 मार्च को रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, पुरानी धमतरी रोड सेजबहार पहुंच कर फास्ट ट्रेक सलेक्शन (एफ.टी.एस.) के लिए आवेदन देकर तथा पंजीयन करा कर चयन प्रक्रिया के पहले चरण में शामिल हो सकते हैं।

आवेदनों के पंजीयन का कार्य 26 मार्च को सुबह आठ बजे से 11 बजे के मध्य होगा। राज्य के युवा इसके पहले तीसरे छत्तीसगढ़ एयर स्क्वेड्रन एन.सी.सी. कार्यालय 65, सुंदर नगर, महादेव घाट रोड, रायपुर में भी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन का प्रारूप कार्यालय के अलावा भारतीय वायु सेना के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट केरियरएयरफोर्स डॉट एनआईसी डॉट इन  से भी प्राप्त किया जा सकता है।

इस तरह रायपुर में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में फेस-1 पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी तथा उन्हें देहरादून, मैसूर या वाराणसी में स्थित किसी एक एयर फोर्स सलेक्शन बोर्ड (ए.एफ.एस.बी.) में आगे के टेस्ट के लिए कॉल लेटर जारी किए जाएंगे।

यहां उम्मीदवारों का पायलट एफटीटयूट टेस्ट (पी.ए.बी.टी.) किया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को फेस-2 टेस्टिंग से गुजरना होगा।

भारतीय वायु सेना में पायलट बनने के लिए इस चयन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 18 जिलों के अविवाहित पुरूष एवं महिला युवा आवेदन कर सम्मिलित हो सकते हैं।

इसके लिए उन्हें किसी भी विषय में स्नातक (तीन साल का कोर्स) या बी.टेक/बी.ई. स्नातक (चार वर्ष का कोर्स) सहित सभी विषयों में न्यूनतम साठ प्रतिशत एग्रीगेट अंक प्राप्त किया जाना अनिवार्य है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए यह भी जरूरी है कि उन्होंने नियमित स्कूल में गणित व भौतिक शास्त्र में 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। स्नातक परीक्षा के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में सम्मिलित हो रहे युवा भी कुछ शर्तों के अधीन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की आयु एक जुलाई 2010 को 19 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए अर्थात उसका जन्म दो जुलाई 1987 से एक जुलाई 1991 के बीच होनी चाहिए।

रायपुर में होने वाले चयन प्रक्रिया के पंजीयन का कार्य निर्धारित स्थान शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर, सेजबहार में सुबह आठ बजे से 11 बजे के मध्य होगा। उम्मीदवारों को निम्न लिखित दस्तावेजों सहित आवेदन करने तथा रिपोर्ट करने को कहा गया है।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com