Wed, 24 Mar 2010 00:03:00 +0000 रामनवमी पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री की शुभकामनाएँ
राज्यपाल श्री शेखर दत्त, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह नेे रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,23 मार्च(36गढ़ डाट इन) राज्यपाल श्री शेखर दत्त, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।
उन्होंने कहा है कि श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण एवं रामचरितमानस जैसे महाकाव्यों में उनके आदर्श राजधर्म, आदर्श भातृत्व के साथ-साथ नीति, ज्ञान एवं भक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है, जिनसे समाज को प्रेरणा मिलती है।
अपने संदेष में राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने कहा है कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम द्वारा स्थापित मर्यादाएँ आज भी प्रासंगिक हैं। एक आदर्श पुत्र, भाई एवं एक आदर्श राजा होने के साथ-साथ रामराज्य की स्थापना करने वाले मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के आदर्श एवं आचरण समाज एवं विशेष तौर पर युवाओं के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगे।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि रामनवमी का यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृध्दि एवं खुशहाली लाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. सिंह ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा है कि श्रीराम जन्मोत्सव का यह पवित्र दिन हमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के महान जीवन दर्शन की याद दिलाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि इतिहास में दक्षिण कोशल के नाम से प्रसिध्द इस राज्य को भगवान श्रीराम के ननिहाल होने का भी गौरव प्राप्त है।
इस नाते उनके साथ छत्तीसगढ़ वासिया का मामा-भांजे का रिश्ता है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ की माटी के कण-कण में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की महिमा व्याप्त है।
मुख्यमंत्री ने शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि के समापन और मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के इस जन्मोत्सव के इस पवित्र अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित सम्पूर्ण राष्ट्र की तरक्की और खुशहाली तथा सभी लोगों के लिए सुख-समृध्दि की कामना की है।
36गढ़ डाट इन
|