Fri, 26 Mar 2010 23:28:00 +0000 राज्य में लगेगा देश का सबसे बड़ा कारखाना
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चार हजार करोड़ रूपए की लागत से सोलर फोटो वोल्टाईक सेल बनाने का कारखाना लगाया जाएगा।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,26 मार्च(36गढ़ डाट इन) सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चार हजार करोड़ रूपए की लागत से सोलर फोटो वोल्टाईक सेल बनाने का कारखाना लगाया जाएगा।
यह सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का पहला सबसे बड़ा उद्योग होगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल यहां विधानसभा में विनियोग विधेयक पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने सदस्यों को बताया कि इस कारखाने के लिए जमीन चिन्हांकित कर भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी नियमानुसार शुरू कर दी गयी है।
उल्लेखनीय है कि सूर्य की रोशनी से बिजली पैदा करने के लिए सोलर फोटो वोल्टाईक सेल पर आधारित पैनल तैयार कर उन्हें मकानों की छत पर या खुले स्थान पर लगाया जाता है।
इन सौर पैनलों को बिजली के परम्परागत वायरों के जरिए घरों और अन्य इमारतों के विद्युत सर्किट से जोड़ दिया जाता है।
36गढ़ डाट इन
|