Mon, 29 Mar 2010 20:10:00 +0000 थल सेना रैली नौ से चौदह मई तक राजनांदगांव में
छत्तीसगढ़ के युवाओं को भारतीय सेना का हिस्सा बनने एक सुनहरा अवसर मिला है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा छत्ताीसगढ़ के सभी जिलों के योग्य युवकों के लिए भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए एक भर्ती रैली आयोजित किया जा रहा है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,29 मार्च(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के युवाओं को भारतीय सेना का हिस्सा बनने एक सुनहरा अवसर मिला है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा छत्ताीसगढ़ के सभी जिलों के योग्य युवकों के लिए भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए एक भर्ती रैली आयोजित किया जा रहा है।
यह भर्ती रैली नौ मई से चौदह मई 2010 तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में सैनिक सामान्य डयूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर, सैनिक नर्सिंग सहायक और सैनिक टे्रडसमेन पद के लिए आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली का समय सुबह चार बजे से सुबह सात बजे तक निर्धारित की गई है।
सैनिक सामान्य डयूटी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण 45 प्रतिशत अंकों से, प्रत्येक विषय में कम से कम 32 प्रतिशत अंक हो अथवा 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
आयु साढ़े सत्रह वर्ष से इक्कीस वर्ष, कद 168 से.मी., वजन 50 किलोग्राम, छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है।
सैनिक सामान्य डयूटी पद के लिए 10वीं कक्षा सिम्पल पास, आयु साढ़े सत्रह वर्ष से इक्कीस वर्ष, कद 168 से.मी., वजन 50 किलोग्राम, छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है।
सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 102/ऌंटरमिडिएट परीक्षा (कला/वाणिज्य/विज्ञान) के साथ 50 प्रतिशत अंको में उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
गणित/बुक कीपिंग/एकाउन्ट तथा अंग्रेजी विषय में कक्षा 10वीं या 12वीं में 40 प्रतिशत अंक निर्धारित की गई है। आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 162 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है।
सैनिक नर्सिंग सहायक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 102/ऌंटरमिडिएट परीक्षा में विज्ञान में भौतिक, रसायन, जीवन विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 50 प्रतिशत अंकों में उत्तीर्ण और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक हो अथवा बी.एस.सी. डिग्री (वनस्पति विज्ञान/प्राणी विज्ञान/जीव विज्ञान में उत्तीर्ण) निर्धारित की गई है। आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 167 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है।
सैनिक तकनीकी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 102/ऌंटरमिडिएट परीक्षा में भौतिक, रसायन, गणित एवं अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 167 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है।
सैनिक टे्रडमेन (मसालची एवं सफाईवाला) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 168 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77, फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है।
सैनिक टे्रडमेन (मसालची एवं सफाईवाला को छोड़कर अन्य सभी) के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण/आई.टी.आई. (कारपेन्टर, पेंटर, फुटवियर), आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 168 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है। शारीरिक परीक्षा में एक मील (1600 मीटर दौड़), पुलुअप्स, नौ फुट खाई तथा वैलेसिंग वीम टेस्ट लिया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास शिक्षा प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एन.सी.सी. प्रमाण पत्र, सेवारत या भूतपूर्व सैनिक पुत्र होने का अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र का मूल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। राशन कार्ड की फोटो कापी प्रस्तुत करना होगा।
हाल ही में खींचे हुए स्वयं के एक ही जैसे बीस पासपोर्ट साईज कलर फोटोग्राफ बिना टोपी एवं चश्में के और सफेद कमीज पहनकर जिसमें दोनाें कान दिखाई दे रहा हो।
फोटोग्राफ पर किसी का स्टैम्प या हस्ताक्षर नहीं होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दस रूपए के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र भरना अनिवार्य होगा।
36गढ़ डाट इन
|