Mon, 29 Mar 2010 21:04:00 +0000 राज्य के जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिगत रेल सेवा का अध्ययन
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि दिल्ली की भूमिगत रेल सेवा के अध्ययन से हमें छत्तीसगढ़ में एक बेहतर परिवहन प्रणाली विकसित करने की दिशा में बहुत कुछ सोचने, समझने और कार्य-योजना बनाने में आसानी होगी।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,29 मार्च(36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि दिल्ली की भूमिगत रेल सेवा के अध्ययन से हमें छत्तीसगढ़ में एक बेहतर परिवहन प्रणाली विकसित करने की दिशा में बहुत कुछ सोचने, समझने और कार्य-योजना बनाने में आसानी होगी।
वर्तमान राजधानी रायपुर और निर्माणाधीन नया रायपुर सहित राज्य के प्रमुख शहरों में इस प्रकार की यातायात प्रणाली विकसित करने में दिल्ली मेट्रो रेल प्रणाली के निर्माण में प्राप्त अनुभव हमारे लिए भी लाभदायक हो सकते हैं।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दिल्ली की यह भूमिगत रेल यातायात सेवा भारत की एक बड़ी उल्लेखनीय उपलब्धि है।
डॉ. सिंह ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक और राज्य सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ नई दिल्ली में भूमिगत रेल सेवा के अध्ययन और अवलोकन तथा उसमें यात्रा करने के बाद इस आशय के विचार व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने मेट्रो रेल में अपने सफर की शुरूआत दिल्ली सचिवालय स्टेशन से की और राजीव चौक स्टेशन पर उतर कर कुछ देर रूकने के बाद वहां से प्रगति मैदान स्टेशन तक यात्रा की।
दिल्ली मेट्रो-रेल सेवा के प्रबंध निदेशक श्री ई.श्रीधरन ने डॉ. रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष सहित छत्तीसगढ़ के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को राष्ट्रीय राजधानी में संचालित इस भूमिगत रेल परियोजना के तकनीकी पहलुओं की और इस सेवा की खूबियों की जानकारी दी।
श्री ई.श्रीधरन ने मेट्रो रेल प्रणाली के निर्माण, उसकी वित्तीय संरचना और विकास तथा यातायात के रूट-चार्ट की पूरी जानकारी ली।
डॉ. रमन सिंह ने यात्रा के बाद कहा कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक-आर्थिक और औद्योगिक विकास के साथ बढ़ती आबादी को ध्यान में रखकर भविष्य की जरूरतों और परिवहन की चुनौतियों के अनुरूप वर्तमान राजधानी रायपुर सहित नया रायपुर और भिलाई-दुर्ग ।
राजनांदगांव तथा बिलासपुर जैसे प्रमुख शहरों में इस प्रकार की परिवहन प्रणाली विकसित करने के बारे में विचार किया जा सकता है और इसमें दिल्ली मेट्रो रेल सेवा के निर्माण्ा में प्राप्त अनुभव हमारे लिए भी लाभदायक हो सकते हैं ।
डॉ. सिंह ने कहा कि इस यात्रा से छत्तीसगढ़ के हमारे विधायकों को राज्य के बाहर हुई प्रगति का अध्ययन करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि इससे उनका दृष्टिकोण्ा और भी अधिक व्यापक होगा।
36गढ़ डाट इन
|