Tue, 30 Mar 2010 20:10:00 +0000 मेग्नस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जारी आशय पत्र निरस्त
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग जिले के अहिरवारा स्थित ग्राम चौरहा में मेग्नस निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पूर्व में जारी किए गए आशय पत्र को निरस्त कर दिया है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,30 मार्च(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग जिले के अहिरवारा स्थित ग्राम चौरहा में मेग्नस निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पूर्व में जारी किए गए आशय पत्र को निरस्त कर दिया है।
इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से इस महीने की 26 तारिख को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इस निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जारी आशय पत्र को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2005 की धारा नौ की उप धारा दो के तहत निरस्त किया गया है।
निरस्तीकरण का आदेश विश्वविद्यालय स्थापित करने वाली संस्था दी मेग्नस सोसायटी, भगत सिंह भवन ए-24 सेक्टर-1 शंकर नगर रायपुर को प्रेषित कर दिया गया है।
36गढ़ डाट इन
|