नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 03:52:41 +0530

Tue, 30 Mar 2010 21:28:00 +0000

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सांसदो,विधायकों ने प्रधानमंत्री से भेंट की



प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े सभी विषयों पर केन्द्र सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जायेगा ।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,30 मार्च(36गढ़ डाट इन) प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े सभी विषयों पर केन्द्र सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जायेगा ।

प्रधानमंत्री ने यह बात आज नई दिल्ली में उनके निवास पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह के नेतृत्व में उनसे मुलाकात करने गए छत्तीसगढ़ के सासंदों और विधायकों के प्रतिनिधिमण्डल से चर्चा के दौरान कही।

इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौषिक और राज्य सरकार के मंत्रीमण्डल के सदस्य भी उपस्थित थे ।

प्रतिनिधिमण्डल ने छत्तीसगढ़ की विकास परियोजनाओं और नक्सल समस्या के समाधान में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया।

चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि नए राज्य छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों के विकास के लिए काफी जागरूक है ।

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केन्द्र षासन के स्तर पर लंबित राज्य के महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया । उन्होंने प्रधानमंत्री का ध्यान बस्तर के नगरनार क्षेत्र में एन.एम.डी द्वारा प्रस्तावित इस्पात संयंत्र की ओर आकृष्ट किया ।

उन्होंने बताया कि 10 हजार करोड़ रूपये की लागत से 30 लाख टन उत्पादन क्षमता वाले इस प्रस्तावित संयंत्र की स्थापना के लिए एन.एम.डी.सी ने राज्य षासन के साथ एम.ओ.यू.किया था परन्तु राज्य सरकार द्वारा अपनी ओर से किए गए सभी प्रयासों के बावजूद एन.एम.डी.सी. ने यह कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इस पर षीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जाए । इससे बस्तर के इस पिछड़े इलाके में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

चर्चा के दौरान डॉ. रमन सिंह ने  प्रधानमंत्री से राज्य के हसदों कोल क्षेत्र में कोयला खदानों की स्वीकृति और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास के संबंध में चर्चा की ।
                  
36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com