Wed, 31 Mar 2010 20:16:00 +0000 केशलूर जांच चौकी की समय-सीमा बढ़ी
राज्य शासन के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर अधिनियम के तहत कर अपवंचन को रोकने के लिए बस्तर जिले में जगदलपुर-निजामाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर केशलूर में स्थापित वाणिज्यिक कर की अस्थाई जांच चौकी की अवधि एक अप्रैल 2010 से 30 सितम्बर 2010 तक छह महीने के लिए बढ़ा दी गई है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,31 मार्च(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर अधिनियम के तहत कर अपवंचन को रोकने के लिए बस्तर जिले में जगदलपुर-निजामाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर केशलूर में स्थापित वाणिज्यिक कर की अस्थाई जांच चौकी की अवधि एक अप्रैल 2010 से 30 सितम्बर 2010 तक छह महीने के लिए बढ़ा दी गई है।
यह जांच चौकी जगदलपुर-निजामाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक सोलह पर जगदलपुर से चौदहवें और पन्द्रहवें किलोमीटर के बीच केशलूर में स्थापित है।
36गढ़ डाट इन
|