Wed, 31 Mar 2010 20:19:00 +0000 नि:शक्त बालक-बालिकाओं के लिए विशेष स्कूल
छत्तीसगढ़ सरकार ने नि:शक्त बालक-बालिकाओं के लिए नए वित्तीय वर्ष 2010-11 में राजनांदगांव, महासमुंद, कोरिया और कांकेर जिलों में नि:शुल्क विशेष आवासीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,31 मार्च(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ सरकार ने नि:शक्त बालक-बालिकाओं के लिए नए वित्तीय वर्ष 2010-11 में राजनांदगांव, महासमुंद, कोरिया और कांकेर जिलों में नि:शुल्क विशेष आवासीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है।
इसके लिए एक करोड़ 11 लाख रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 15 शासकीय संस्थाओं और 28 स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से नि:शक्त बच्चों के लिए नि:शुल्क आवासीय विशेष विद्यालय संचालित की जा रही है।
इन संस्थाओं में बालक-बालिकाओं के लिए नि:शुल्क छात्रावास के साथ-साथ शिक्षण-प्रशिक्षण, भोजन, वस्त्र और आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाकर उनके शिक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2009-10 में जशपुर और दंतेवाड़ा में शासकीय संस्थाओं का विस्तार किया गया है।
बिलासपुर में श्रवण बाधित बालिकाओं के लिए आवासीय व्यवस्था तथा जांजगीर-चांपा में विभिन्न नि:शक्तताओं के बच्चों के लिए सेवाओं का विस्तार किया गया है।
36गढ़ डाट इन
|