Wed, 31 Mar 2010 20:20:00 +0000 मुख्यमंत्री ने 'उत्कल दिवस' की शुभकामनाएं दी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल एक अप्रैल को 'उत्कल दिवस' के अवसर पर पड़ोसी राज्य उड़ीसा की जनता और छत्तीसगढ़ मेंं निवास कर रहे उत्कल समाज के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,31 मार्च(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल एक अप्रैल को 'उत्कल दिवस' के अवसर पर पड़ोसी राज्य उड़ीसा की जनता और छत्तीसगढ़ में निवास कर रहे उत्कल समाज के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर अपनी ओर से और छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उड़ीसा राज्य की तरक्की और खुशहाली की कामना की है।
डॉ. सिंह ने छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बीच सदियों पुराने सामाजिक-सांस्कृतिक रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा है कि उत्कलवासियों के आराध्य भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ-यात्रा छत्तीसगढ़ में भी उत्साह के साथ मनायी जाती है।
निकटतम पड़ोसी होने के कारण दोनों राज्यों के नागरिकों का अपने घरेलू और व्यावसायिक कार्यों के लिए भी लगभग हर दिन एक दूसरे के यहां आना-जाना लगा रहता है।
डॉ. रमन सिंह ने उम्मीद जतायी है कि आगामी वर्षों में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के रिश्ते और भी ज्यादा सघन और सुदृढ़ होंगे। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में निवास कर रहे उत्कल समाज के नागरिकों के लिए भी सुख-समृध्दि की कामना की है।
36गढ़ डाट इन
|