Tue, 01 Jun 2010 22:40:00 +0000 सन्ना में आयोजित हुआ पहाड़ी कोरवाओं का सम्मेलन
जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत सन्ना में पहाड़ी कोरवाओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन मे मनोरा व बगीचा ब्लॉक के 510 पहाड़ी कोरवा शामिल हुए।
36गढ़ डाट इन
जशपुरनगर,1 जून(36गढ़ डाट इन) जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत सन्ना में पहाड़ी कोरवाओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन मे मनोरा व बगीचा ब्लॉक के 510 पहाड़ी कोरवा शामिल हुए।
इस सम्मेलन मे कृषि विभाग के द्वारा तीन पहाड़ी कोरवा कृषको सुखराम पिता हरिया निवासी सरधापाठ, मड़वारी पिता हरिया निवासी सरधापाठ तथा झनकू पिता सुन्दरा निवासी सरधापाठ को 18875/- रूपये मूल्य का डीजल पंप मुख्य अतिथि माननीय जषपुर विधायक जगेष्वर राम के हाथो प्रदाय किया गया।
कृषि विभाग के द्वारा ही 120 पहाड़ी कोरवा कृषको को मक्का बीज, 60 पहाड़ी कोरवा कृषको को अरहर बीज, 30 पहाड़ी कोरवा कृषको को उड़द बीज तथा 80 पहाड़ी कोरवा कृषको को 30 किलोग्राम पैकेट का धान बीज वितरित किया गया। इसी प्रकार उद्यान विभाग के द्वारा 220 पहाड़ी कोरवा कृषको को मिर्च, भीण्डी, लौकी, गिल्की का मीनी कीट प्रदाय किया गया।
पहाड़ी कोरवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए जषपुर विधायक जगेष्वर राम भगत ने कहा कि आपकी गरीबी को दूर करने के लिये शासन मक्का, उड़द, धान, अरहर तथा डीजल पंप प्रदान कर रही है ताकि आप कृषि करके अपने जीवन स्तर को उंचा उठा पाएं व आर्थिक दृष्टि से मजबुत हो सके जिससे आपकी गरीबी पूरी तरह दूर हो जावे।
उन्होने सभी पहाड़ी कोरवा भाइयों को नसा से दूर रहते हुए अपने बच्चो को षिक्षा की मूल धारा से जोड़ने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा की आप पेड़ो की कटाई न करें चूकी पेड़ो की वजह से ही वर्षा होती है जिससे हम अच्छी खेती कर सकते हैं व हमे पिने के लिये शुध्द जल मिलता है।
पहाड़ी कोरवा के अध्यक्ष श्री अंधरू राम ने भी पहाड़ी कोरवाओं को संबोधित करते हुए नषा न करने व बच्चो की षिक्षा पर जोर देते हुए बढ़ीया कृषि करने की बात कही ।
36गढ़ डाट इन
|