नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 03:39:47 +0530

5 / 5 (1 Votes)
Tue, 01 Jun 2010 23:24:00 +0000

छत्तीसगढ़ में देश का पांचवा अल्ट्रा मेगा बिजली संयंत्र



देश के पांचवे अल्ट्रा मेगा बिजली संयंत्र की स्थापना छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में की जाएगी। इसकी उत्पादन क्षमता चार हजार मेगावॉट होगी।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,1 जून(36गढ़ डाट इन) देश के पांचवे अल्ट्रा मेगा बिजली संयंत्र की स्थापना छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में की जाएगी। इसकी उत्पादन क्षमता चार हजार मेगावॉट होगी।

केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2012 तक देश की जनता को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए अब तक इस प्रकार की चार अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजनाएं मध्यप्रदेश, गुजरात, आन्ध्रप्रदेश और झारखण्ड के लिए मंजूर की जा चुकी है।

इसी कड़ी में पांचवा अल्ट्रा मेगा संयंत्र सरगुजा जिले के विकासखण्ड उदयपुर और प्रेमनगर में प्रस्तावित किया गया है। इसकी स्थापना के लिए तैयारियां शुरू हो गयी है।

इस सिलसिले में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री तथा सरगुजा जिले के प्रभारी श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक अम्बिकापुर कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में आयोजित की गई।

श्री नेताम ने बैठक में इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के बारे में अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। कलेक्टर डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बैठक में बताया कि इस परियोजना के लिए ग्यारह गांवों के सिर्फ तीस घरों
का विस्थापन होगा। इन गांवों की कुछ ही जमीन ली जाएगी।

पूरा गांव विस्थापित नहीं होगा। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को परियोजना की स्थापना में राज्य शासन की आदर्श पुनर्वास नीति का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।

श्री नेताम ने कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक परियोजनाओं के लिए ली जाने वाली भूमि की अलग-अलग किस्मों के आधार पर मुआवजे की दरें घोषित की जा चुकी है। उन्हीं दरों के आधार पर इस परियोजना के लिए भी मुआवजा तय किया जाए।

श्री नेताम ने कहा कि मुआवजा राशि संबंधित पति-पत्नी के संयुक्त खाते में ही जमा की जाए। परियोजना का निर्माण करने वाली कम्पनी को उन्होंने परियोजना क्षेत्र के संभावित भू-विस्थापितों के लिए आस-पास जमीन तलाश कर एक आदर्श आवासीय कॉलोनी बनाने के भी निर्देश दिए जहां कम्पनी द्वारा प्रत्येक भू-विस्थापित परिवार को बेहतर मकान के साथ हर प्रकार की बुनियादी सुविधा उपलब्ध करायी जानी चाहिए। सरगुजा क्षेत्र के लोक सभा सांसद श्री मुरारीलाल सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।

पावर फाईनेन्स कार्पोरेशन लिमिटेड की सहायक कंपनी छत्तीसगढ़ सरगुजा पावर लिमिटेड के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि सरगुजा जिले के उदयपुर एवं प्रेमनगर में 4 हजार मेगावाट यह बिजली परियोजना प्रस्तावित है।

इसमें से राज्य को 2 हजार मेगावाट विद्युत ऊर्जा वितरित की जायेगी। इसके लिए लगभग 2500 एकड़ जमीन अधिग्रहित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें से पावर प्लांट के लिए 1200 एकड़, राखड़बाध के लिए एक हजार, जल संग्रहण के लिए 200 एवं आवसीय परिसर के लिए 100 एकड़ जमीन शामिल है।

ऊर्जा उत्पादन के लिए एक हजार 120 मिलियन टन कोयले, 135 मिलियन घन मीटर पानी की प्रति घन मीटर आवश्यकता होगी। विद्युत उत्पादन परियोजना आबंटन के 69 माह बाद किया जायेगा। इस परियोजना से 11 गांवों की कुल लगभग 9439 एकड़ जमीन में से केवल तकरीबन 2614 एकड़ जमीन अधिग्रहित किया जाना प्रस्तावित है।

बैठक में परियोजना से जुडे अधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा अर्जित की जाने वाली भूमि के बदले में सभी प्रभावितों को मुआवजा राशि सहित रोजगार देने का प्रावधान रखा गया है।

राज्य शासन द्वारा घोषित दरों के अनुसार पड़त भूमि के लिए 6 लाख रूपये प्रति एकड़, असिंचित भूमि एक फसली के लिए 8 लाख रूपये प्रति एकड़ और सिंचित भूमि दो फसली के लिए 10 लाख रूपये प्रति एकड़ का मुआवजा प्रावधान रखा गया है।

अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के द्वारा मकान एवं संपत्ति का मुआवजा, रोजगार एवं अन्य सुविधाआें के बारे में प्रभावित क्षेत्रों के सरपंच, सचिवों को अवगत कराया। श्री नेताम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को शासकीय और वन भूमि पर वर्षो से जीवन यापन कर रहे लोगों के कब्जे को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने प्रभावित किसानों से आग्रह किया कि जिले और राज्य सहित देश के विकास के लिए इस विशाल विद्युत परियोजना के महत्व को देखते हुए कुछ त्याग करें।

उन्होंने कहा कि परियोजना से  प्रभावित किसान से कहा गया है कि वे आसपास के क्षेत्रों में मुआवजा राशि से अधिक जमीन खरीद सकते हैं, अत: ऐसी जमीनों का चिन्हाकंन करके रखें। कलेक्टर ने सरपंचों से कहा कि जानकारी के अभाव में लोग भ्रमित होते हैं।

36गढ़ डाट इन
5 / 5 (1 Votes)







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com