Wed, 02 Jun 2010 23:52:00 +0000 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एस.डी.ओ. निलंबित
बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री आर.पी.जैन ने कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी श्री ए. एल.शेख को कर्तव्य से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।
36गढ़ डाट इन
बिलासपुर,2 जून(36गढ़ डाट इन) बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री आर.पी.जैन ने कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी श्री ए. एल.शेख को कर्तव्य से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।
इस आशय का आदेश आज संभागायुक्त कार्यालय बिलासपुर से जारी किया गया । निलंबन अवधि में श्री ए.एल.शेख का मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा कार्यालय नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी ।
एस.डी.ओ. श्री शेख अपने कर्तव्य स्थल से बिना कोई पूर्व सूचना के लगातार एक सप्ताह से अधिक अवधि तक अनुपस्थित है जिसके कारण इस भीषण गर्मी में पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण में काफी परेशानियां आ रही है।
कमिश्नर श्री जैन ने उनके इस कृत्य को उनके कर्तव्यों के प्रति घोर उदासीनता एवं लापरवाही का द्ययोतक और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम- 1965 के नियम तीन (क) उल्लघनं मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
36गढ़ डाट इन
|