नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:19:53 +0530

Wed, 02 Jun 2010 23:54:00 +0000

दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल



सरगुजा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में आमजनों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक बेहतर पहल की गई है।
36गढ़ डाट इन
अम्बिकापुर,2 जून(36गढ़ डाट इन) सरगुजा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में आमजनों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक बेहतर पहल की गई है।

जिला एवं सामुदायिक अस्पतालों के डॉक्टरों को अब कम से कम तीन दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहकर इलाज करना होगा। इसके लिए जिले में व्यवस्था निर्धारित करते हुए दिवस निर्धारित कर दिये गये हैं।

कलेक्टर डॉ. कमलप्रीत सिंह के निर्देशानुसार सरगुजा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. समशुद्दोहा द्वारा जिले के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण् स्वास्थ्य मिशन योजनान्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत नियमित व संविदा आधार पर नियुक्त चिकित्सा अधिकारिया का विकासखण्ड स्तर पर मुख्यालय निर्धारित करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं विकासखण्ड मुख्यालय में उपस्थिति हेतु साप्ताहिक कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

इसके तहत चिकित्सा अधिकारी सप्ताह में कम से कम तीन दिन प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तथा शेष दिन निर्धारित मुख्यालय में रहेंगे। सीएमओ ने बताया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियुक्त सभी चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के सीधे प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करेंगे।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com